एक्सप्लोरर

Paytm Crisis: पेटीएम और एक्सिस बैंक जल्द खटखटाएंगे एनपीसीआई का दरवाजा, डेडलाइन आ रही नजदीक

Paytm Payments Bank: पेटीएम और एक्सिस बैंक लाखों कस्टमर्स को असुविधा से बचाने के लिए तैयारियों में जुटे हुए हैं. ऐसा माना जा रहा है कि इनकी ओर से एप्लीकेशन मिलने पर एनपीसीआई उसे जल्द मंजूरी दे देगा.

Paytm Payments Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ लगी आरबीआई (RBI) की रोक के चलते लाखों कस्टमर को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पेटीएम और एक्सिस बैंक ने जल्द से जल्द नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि 15 मार्च से पहले सभी जरूरी मंजूरियां ले ली जाएं और यूपीआई सेवा सुचारू रूप से जारी रह सके. आरबीआई ने पहले पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के डिपॉजिट लेने पर रोक 29 फरवरी से लगाने का फैसला किया था. हालांकि, अब राहत देते हुए इस डेडलाइन को 15 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है. 

पेटीएम और एक्सिस बैंक की टीम एप्लीकेशन की तैयारी में जुटी

मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपना नोडल अकाउंट एक्सिस बैंक (Axis Bank) को दे दिया था. अब उन्हें यूपीआई ऑपरेशंस के लिए ज्वॉइंट एप्लीकेशन डालनी है. यह थर्ड पार्टी एप्लीकेशन प्रोवाइडर का आवेदन हो सकता है. पेटीएम और एक्सिस बैंक की टीम जल्द ही एनपीसीआई के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करेगी. रिपोर्ट के मुताबिक, यह बैठक इसी हफ्ते हो सकती है. 

एनपीसीआई जल्द पूरी करेगा सारी प्रक्रिया 

देश में यूपीआई ऑपरेशंस के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी एनपीसीआई है. यह मीटिंग पेटीएम एप (Paytm App) पर ट्रांजेक्शन के लिए बेहद अहम है. आरबीआई की डेडलाइन पूरी होने के बाद इसमें परेशानी आ सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम के जरिए रोजाना लाखों कस्टमर यूपीआई लेनदेन करते हैं. इसलिए एनपीसीआई भी आवेदन मिलने के बाद तेजी से सारी प्रक्रियाएं पूरी करेगा. 

5 फीसदी ऊपर जाकर बंद हुए पेटीएम के शेयर 

इस बीच सोमवार शाम को पेटीएम के शेयर 5 फीसदी की अपर लिमिट को एक बार फिर से टच कर गए. यह 358.35 रुपये पर बंद हुए. यह लगातार दो कारोबारी सत्रों से अपर सर्किट को छू रहे हैं. निवेशकों में एक बार फिर से पेटीएम को लेकर भरोसा मजबूत होता जा रहा है. 31 जनवरी को आरबीआई की कार्रवाई के बाद से पेटीएम के शेयर लगभग 50 फीसदी नीचे चले गए थे. स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट को देखते हुए कंपनी के शेयर पर 5 फीसदी की स्टॉक लिमिट तक लगानी पड़ी थी. पिछले दो सेशन में पेटीएम के शेयर 10 फीसदी ऊपर जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें 

Paytm Crisis: ईडी जांच में अब तक कुछ भी नहीं लगा हाथ, शेयरों में दो सेशन से लग रहा अपर सर्किट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget