एक्सप्लोरर

Automobile Sales Data: सेमीकंडक्टर के कमी के चलते मार्च 2022 में 4 फीसदी घटी पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स, सियाम ने जारी किया आंकड़ा

Passenger Vehicle Sales: सियाम के मुताबिक देश में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स मार्च 2022 में चार फीसदी घटकर 2,79,501 यूनिट्स रह गई.  

Passenger Vehicle Sales Declines: मार्च महीने में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आई है. ऑटोमोबाइल कंपनियों की संगठन सियाम (SIAM) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री मार्च 2021 के मुकाबले चार फीसदी घटकर 2,79,501 यूनिट्स रह गई.  मार्च 2021 में ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 2,90,939 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की थी. 


सियाम के आंकड़ों के अनुसार, मार्च में टू व्हीलर के सेल्स में भी गिरावट आई है. मार्च 2022 में टी व्हीलर की सेल्स 21 फीसदी घटकर 11,84,210 यूनिट्स रह गई जबकि मार्च 2021 में कुल 14,96,806 दू व्हीलर्स की बिक्री हुई थी. इस दौरान मोटरसाइकिल की सेल्स 21 फीसदी घटकर 9,93,996 यूनिट से 7,86,479 यूनिट रह गई.  स्कूटरों की सेल्स में भी कमी आई है. स्कूटरों की सेल्स 21 फीसदी घटकर 3,60,082 यूनिट रही जबकि एक साल पहले इसी अवधि में टू व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने 4,58,122 स्कूटर बेचे थे. 

हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स 13 फीसदी बढ़कर 30,69,499 वाहन पर पहुंच गई, जो 2020-21 में 27,11,457 वाहन थी. हालांकि, बीते वित्त वर्ष में दोपहिया की कुल बिक्री 11 प्रतिशत घटकर 1,34,66,412 यूनिट पर आ गई. इससे पिछले वित्त वर्ष में टू व्हीलर्स की बिक्री 1,51,20,783 यूनिट रही थी. 

वित्त वर्ष के दौरान तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 2,60,995 इकाई पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 2,19,446 रही थी. कमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 5,68,559 इकाई से बढ़कर 7,16,566 इकाई पर पहुंच गई.  हालांकि, विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री 2021-22 वित्त वर्ष के दौरान घटकर 1,75,13,596 इकाई रह गई. 2020-21 में वाहन बिक्री का कुल आंकड़ा 1,86,20,233 यूनिट रहा था. 

इन आंकड़ों पर सियाम के अध्यक्ष केनिची आयुकावा ने कहा कि बीता साल उद्योग के लिए बड़ी चुनौतियां वाला रहा है. इस दौरान उद्योग को नया सबक सीखने को भी मिला. आयुकावा ने कहा कि भारतीय वाहन उद्योग ने अपनी प्राइस रेंज को कायम रखने के लिए इन चुनौतियों के खिलाफ जमकर संघर्ष किया. इस दौरान सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना, फेम योजना के विस्तार के जरिये उद्योग को समर्थन भी दिया. 

 

ये भी पढ़ें

Infosys Q4 Results: इंफोसिस ने घोषित किए चौथी तिमाही के वित्तीय नतीजे, कंपनी का मुनाफा 12 फीसदी बढ़ा

High Inflation Impact: आपकी सैलरी बढ़ोतरी के जश्न को कैसे महंगाई किरकिरा कर देगी, समझिए आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
Embed widget