एक्सप्लोरर

दर्द का बड़ा बाजार बना भारत, मरहम पट्टी लगाकर करोड़ों कमा रहीं कंपनियां; सेहत पर खतरे की घंटी

India Pain Relief Market: भारत में पेन रीलिविंग दवाओं का बाजार 16000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. इसका अधिक इस्तेमाल सेहत के लिए खतरनाक होने के बावजूद लोग अंधाधुंध इस्तेमाल कर रहे हैं.

India Pain Relief Market: भारत में दर्द का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है. रोजमर्रा की जिंदगी में लोग दर्द से निजात पाने के लिए पेन किलर टैबलेट, स्प्रे और क्रीम का इस्तेमाल करने लगे हैं. आलम यह है कि भारत में पेन रीलिविंग दवाओं का बाजार 16000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

हर हफ्ते नए ब्रांड हो रहे लॉन्च 

इंडस्ट्री के अधिकारियों के हवाले से नीलसन ने अपनी रिपोर्ट में खुलासा किया है, पिछले पांच सालों में इस सेगमेंट में एक अरब डॉलर से ज्यादा का उछाल आया है, जो बिना पर्चे वाली दवाओं के सेगमेंट में सबसे आगे है.

ET की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के बाद से लगभग हर हफ्ते औसतन पांच पेन रिलीफ ब्रांड लॉन्च किए गए. 2020 में ऐसे ब्रांड्स की संख्या 1,552 थी, जिनमें वोलिनी, ओमनीगेल, डोलो और सेरिडॉन जैसे नाम शामिल थे. अब इनकी संख्या बढ़कर 2,771 हो गई है.

ET से बात करते हुए सिप्ला हेल्थ के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया, ''लोग दर्द से जल्द से जल्द आराम को अधिक प्राथमिकता देने लगे हैं. अंधाधुंध पेन रिलीफ मेडिसिन सेहत के लिए खतरनाक होने की चेतावनियों के बावजूद इनकी मांग बढ़ती जा रही है.''

पेन रिलीफ दवाओं का बढ़ता कारोबार

खासतौर पर शहरों में इन दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है. अक्सर जिम में चोट लगने या मांसपेशियों में खिंचाव होने की समस्या के चलते एनाल्जेसिक और रूबेफेसिएंट्स जैसे दवाओं का मार्केट कैप मई 2020 में 6,820 करोड़ रुपये से मई 2025 में 15,905 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. यानी कि इसका एनुअल ग्रोथ रेट 18 परसेंट CAGR से बढ़ रहा है. एनाल्जेसिक पेन रिलीफ दवाओं की कैटेगरी में 75 परसेंट हिस्सेदारी रखता है. पैरासिटामोल का भी अधिक योगदान है.

बायर फार्मास्युटिकल्स में साउथ एशिया के लिए कन्ज्यूमर हेल्थ बिजनेस के प्रमुख संदीप वर्मा का कहना है, भारत में बहत से लोगों का मानना है कि पेन रिलीफ मेडिसिन लेना कमजोरी की निशानी है या हम इस पर बहुत ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं. कोविड ने हमें यह सिखाया है कि कैसे तनाव, थकावट और छोटा-मोटा दर्द भी हमारी सेहत और प्रोडक्टिविटी को कम कर सकता है.   

 

 

ये भी पढ़ें: 

पैसों की फटाफट से कर लें तैयारी, IPO को लेकर आई बड़ी अपडेट; इस कंपनी ने सेबी को दिया आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget