एक्सप्लोरर

Festive Season: दिवाली पर ऑनलाइन कंपनियों की भर गई झोली, बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

Deewali Online Sale: इस दीवाली ऑनलाइन सेल में जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है. इसके चलते डिजिटल पेमेंट में भी उछाल आया है. फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन कंपनियों की सबसे ज्यादा बिक्री छोटे शहरों में हुई.

Diwali Online Sale Data: दिवाली पर ऑनलाइन कंपनियों के व्यापार में भी जबरदस्त उछाल आया है. फेस्टिव सीजन ने इन प्लेटफॉर्म की भी झोली भर दी है. साल 2022 के मुकाबले ई-कॉमर्स कारोबार 37 फीसदी ज्यादा बढ़ गया है. वित्तीय वर्ष की पहली छमाही में सुस्ती से चल रही ऑनलाइन कंपनियों को फेस्टिव सीजन ने बूस्ट दिया है. 

इन सेगमेंट में बढ़ी सेल 

ई-कॉमर्स कंपनियों और ऑनलाइन ब्रांड्स ने इलेक्ट्रॉनिक्स, फूड, ग्रॉसरी और ज्वेलरी सेगमेंट में पिछले साल के मुकाबले अच्छी सेल की. दिवाली पर लोगों ने ऑफलाइन शॉपिंग के साथ ही ऑनलाइन रिटेल को भी खूब पसंद किया. इस साल लगभग 50 फीसदी शॉपिंग ऑनलाइन की गई. इस महीने लगभग 10 से 11 करोड़ डॉलर का कारोबार हुआ. 

ईएमआई के चलते ऑनलाइन शॉपिंग का रुख करते हैं लोग 

ऑनलाइन शॉपिंग में महंगे स्मार्टफोन और होम एप्लायंस बिजनेस सेगमेंट का बड़ा योगदान है. आसानी से मिलने वाले ईएमआई ऑप्शन के चलते लोग इन्हें ऑनलाइन खरीदना ही पसंद करने लगे हैं. इसके साथ ही उन्हें अच्छे डिस्काउंट और कैशबैक के ऑप्शन भी मिल जाते हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि फेस्टिव सीजन में लगभग 14 करोड़ लोग ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे. 

डिजिटल पेमेंट कंपनियां भी मुनाफे में 

फेस्टिव सीजन में बढ़ी ऑनलाइन सेल के चलते डिजिटल पेमेंट कंपनियों को भी फायदा हुआ है. फूड, ग्रॉसरी, घरेलू सामान और ज्वेलरी सेगमेंट में डिजिटल पेमेंट में पिछले साल के मुकाबले लगभग 50 फीसद का उछाल आया है. अक्टूबर में फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज और अमेजन ने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू की थी. नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन (NPC) के मुताबिक, सितंबर से अक्टूबर के बीच लगभग 12 अरब यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन हुए. पिछले साल इसी अवधि में 7 अरब ट्रांजेक्शन हुए थे. 

छोटे शहरों में भी खूब हुई ऑनलाइन शॉपिंग 

फेस्टिव सीजन में छोटे शहरों में जमकर ऑनलाइन शॉपिंग हुई. ऑनलाइन शॉपिंग की तरक्की में सबसे बड़ा योगदान छोटे शहरों का है. अमेजन के अनुसार, फेस्टिव सीजन में उसे लगभग 80 फीसद कस्टमर छोटे शहरों से मिले. पिछले साल यह आंकड़ा 75 फीसद था. कंपनी ने इस साल लगभग 40 लाख नए कस्टमर जोड़े.

ये भी पढ़ें 

Future Group: डूबते किशोर बियानी को मिला सहारा, जिंदल ग्रुप ने दिया दिवाली गिफ्ट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget