एक्सप्लोरर

Old Age Pension Scheme: इस राज्य की सरकार बुजुर्गों को दे रही हर महीने 500 रुपये, वृद्धावस्था पेंशन स्कीम में ऐसे करें अप्लाई

Old Age Pension Scheme: इस स्कीम के तहत बुजुर्गों को 500 रुपये हर महीने की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी. उत्तर प्रदेश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए ये स्कीम बेहद काम की है.

Old Age Pension Scheme: यूपी पेंशन स्कीम (UP Pension Scheme) के अंतर्गत 60 साल या उससे ज्यादा आयु के गरीब वृद्ध नागरिकों (Senior Citiizens) को सरकार द्वारा 500 रुपये हर महीने पेंशन दी जाती है. यूपी पेंशन स्कीम के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि सीधे लोगों के बैंक अकाउंट (DBT) में भेजी जाएगी.  इस योजना के अंतर्गत पेंशन वितरण समाज कल्याण विभाग (UP Samaj Kalyan Vibhag) द्वारा किया जाता है.

UP Pension Scheme के तहत ऐसे बुजुर्ग नागरिक जिनकी उम्र 60 साल या उससे ज्यादा हो उन्हें वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है. इन नागरिकों का नाम गरीबी रेखा के नीचे होना चाहिए. शहरी क्षेत्रों में ऐसे बुजुर्गों की सालाना आय 56460 रुपये तक और ग्रामीण क्षेत्रों में सालाना 46080 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.  

उत्तर प्रदेश पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक के पास आवेदन पत्र भरते समय इन दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए

जन्म / आयु प्रमाण पत्र
पहचान प्रमाण जैसे
वोटर आईडी
आधार कार्ड
राशन कार्ड
बैंक पासबुक
सक्षम अधिकारी से आय प्रमाण पत्र
पति का मृत्यु प्रमाण पत्र
विकलांगता प्रमाण पत्र

कैसे करें आवेदन
सबसे पहले उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट http://sspy-up.gov.in पर जाएं.
ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको वृद्धावस्था पेंशन का ऑप्शन दिखाई देगा आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
आप सीधा https://sspy-up.gov.in/HindiPages/oldage_h.aspx इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं. 
ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर ऑनलाइन आवेदन करे का लिंक दिखाई देगा. आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा. 
लिंक पर क्लिक करने के बाद अगले पेज पर आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा.
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे व्यक्तिगत विवरण , बैंक विवरण , आय विवरण आदि भरना होगा. और फिर अपने ज़रूरी दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा.
इसके बाद डिक्लेरेशन पर राइट टिक का निशान लगाना होगा. 
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा. 
इस तरह आपका आवेदन पूरा हो जायेगा.

ध्यान रखने वाली बात
आवेदक द्वारा भरे गये फॉर्म में आवेदक की फोटो साइज 20KB से ज्यादा न हो और अपलोड किए गए डॉक्यूमेंट पीडीएफ में हों और 500KB से ज्यादा नहीं होने चाहिए. 

राज्य के 56 लाख बुजुर्गों को दी जाएगी पेंशन
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही राज्य के 56 लाख बुजुर्गों को यह पेंशन दी जाएगी. सरकार द्वारा इस वर्ष 5 लाख नए बुजुर्गों को भी इस योजना से जोड़ा गया है. जिसे जोड़ने के बाद यह योजना अब तक की सबसे बड़ी पेंशन योजना बन गई है.

स्कीम का उद्देश्य
UP Old Age Pension Scheme का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों को पेंशन प्रदान करना है. इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जरूरतमंद वृद्ध पेंशन प्राप्त कर सकते हैं. जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और उन्हें दूसरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस योजना की मदद से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नागरिको को वित्तीय समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें

FD News: बैंक FD में लॉकइन समय 5 साल से घटाकर 3 साल किया जाए, IBA ने वित्त मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

Aadhaar Card: कहीं गलत हाथों में तो नहीं लग गया है आपका आधार कार्ड? इस तरह चेक करें इसकी History

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
ऑफर पे ऑफर: दीवाली में खूब करें शॉपिंग, इस बैंक ने किया बड़ा ऐलान
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?
अब जाकर महंगा हुआ सोना, जानें आज 10 ग्राम का कितना बढ़ा रेट?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget