एक्सप्लोरर

Ola Electric: 43 फीसदी लुढ़क चुके हैं ओला इलेक्ट्रिक के शेयर, बजाज और टीवीएस छीन रहे मार्केट शेयर

Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक एक समय 157.4 रुपये तक पहुंच गया था. अब यह सिर्फ 90.82 रुपये पर है. इसमें लगातार गिरावट आती जा रही है.

Bhavish Aggarwal: ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) के लिए पिछले कुछ समय बेहद खराब गुजर रहा है. कंपनी के स्टॉक ने लिस्टिंग वाले दिन दमदार प्रदर्शन करके सभी को चौंका दिया था. सिर्फ 76 रुपये पर लिस्ट हुआ ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक तेजी से उछाल मारता हुआ 157.4 रुपये तक पहुंच गया था. इसके बाद से ही वह लगातार लुढ़क रहा है. इसमें करीब 43 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को भी कंपनी का स्टॉक करीब 8 फीसदी नीचे गया. बजाज ऑटो (Bajaj Auto) और टीवीएस मोटर (TVS Motor) द्वारा ईवी प्रोडक्ट्स पर ध्यान देने के चलते कंपनी मार्केट शेयर भी गंवाती जा रही है. साथ ही इस पर खराब सर्विस के आरोप भी लग रहे हैं. 

कंपनी का मार्केट शेयर रह गया आधा, बजाज-टीवीएस ने मारी बाजी 

सोमवार को शेयर मार्केट में भारी गिरावट आई. कारोबार खत्म होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 638 अंकों की गिरावट के साथ 81050 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) 198 अंकों की गिरावट के साथ 24,817 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ है. ओला इलेक्ट्रिक के शेयर भी 90.82 रुपये पर क्लोज हुआ है. इसमें करीब 8 रुपये की गिरावट आई है. वाहन (VAHAN) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में कंपनी का मार्केट शेयर 52 फीसदी था, जो कि सितंबर में घटकर सिर्फ 27 फीसदी रह गया है. बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर का मार्केट शेयर इस दौरान लगभग 20-20 फीसदी हो गया है. 

ओला इलेक्ट्रिक दे रही स्कूटर पर 40 हजार रुपये डिस्काउंट

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में अपनी सेल को बढ़ाने के लिए बॉस सेल शुरू की है. इसमें उन्होंने फेस्टिव सीजन का डिस्काउंट देते हुए अपने एस1 एक्स (S1 X) स्कूटर पर 40 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया है. अब यह सिर्फ 49,999 रुपये से शुरू हो रहा है. एक दिन पहले ही कंपनी के सीईओ भविष अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) और कॉमेडियन कुणाल कामरा (Kunal Kamra) के बीच सोशल मीडिया पर तगड़ी भिड़ंत देखने को मिली थी. दोनों ने ट्वीट वॉर शुरू करते हुए एक-दूसरे की खटिया खड़ी कर दी थी. कुणाल कामरा ने ओला की सर्विस पर सवालिया निशान खड़े किए थे. इसके बाद भविष अग्रवाल ने भी उन्हें करारे जवाब दिए थे.

ये भी पढ़ें 

Deepinder Goyal: जोमाटो सीईओ को मॉल में नहीं घुसने दिया, दीपिंदर गोयल का हो गया सच्चाई से सामना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
Electricity Bill: दिल्ली में बिजली महंगी, आपकी जेब से सरचार्ज वसूलेंगी कंपनियां, बढ़कर आएगा आपका बिल
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
ATM के बाहर लगेगी नोटबंदी जैसी लाइन! होने वाली है कैश की किल्लत, बड़ी हड़ताल का ऐलान
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 340 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24,100 के नीचे फिसला
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव
Gold- Silver Price Today: सोना खरीदने का ये है सही मौका या करना चाहिए इंतजार? जानें 14 जुलाई के ताजा भाव

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
E20 पेट्रोल में गन्ने का रस, इसलिए फ्यूल टैंक पर आईं चीटियां? नितिन गडकरी ने ABP न्यूज को बताया सच
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget