एक्सप्लोरर

Property News: बेंगलुरु, दिल्ली-NCR, मुंबई सहित सात शहरों में ऑफिस स्पेस सबसे महंगे, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे

Property News: देश के कई बड़े शहरों में प्रॉपर्टी महंगी है ये आप जानते होंगे लेकिन ऑफिस स्पेस में ये महंगाई का आंकड़ा और भी ज्यादा है. अब ऐसी रिपोर्ट आई है जो कीमतों को लेकर आपके होश उड़ा देगी.

Property News: कोरोना महामारी के बाद मांग में सुधार और निचले बेस इफेक्ट की वजह से देश के सात प्रमुख शहरों में इस साल पट्टे या लीज पर कार्यालय स्थल की मांग में 41-49 फीसदी की बढ़त की संभावना है. रियल एस्टेट सलाहकार जेएलएल इंडिया के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. इससे पिछले साल यानी 2021 में 2.62 करोड़ वर्ग फुट कार्यालय स्थल पट्टे पर दिया गया था.

कौन से सात शहरों को लेकर है रिपोर्ट

जेएलएल के मुताबिक, इस साल सात प्रमुख शहरों - बेंगलुरु, दिल्ली- एनसीआर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और पुणे में पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग 3.7-3.9 करोड़ वर्ग फुट के दायरे में रहने की संभावना है. हालांकि, यह आंकड़ा 2019 यानी कोविड-पूर्व साल के 4.79 करोड़ वर्ग फुट के रिकॉर्ड स्तर से कम है. जेएलएल ने कार्यालय स्थल की मांग का आकलन किराये पर दी गई नई बनी मंजिलों के आधार पर किया है. जिन स्थलों पर पहले से प्रतिबद्धता दी जा चुकी है, लेकिन उसमें किरायेदार नहीं आए हैं, उन्हें इस आकलन में शामिल नहीं किया गया है.

साल के पहले 9 महीनों में रही थी ज्यादा तेजी

इस साल के पहले नौ माह (जनवरी-सितंबर) में पट्टे पर कार्यालय स्थल की मांग 3.03 करोड़ वर्ग फुट के तीन साल के उच्चस्तर पर पहुंच गई. यह पांच साल (2015-2019) के औसत के करीब है. जेएलएल ने 2023 में कार्यालय स्थल की मांग 3.7-4 करोड़ वर्ग फुट होने अनुमान लगाया है. रियल एस्टेट सलाहकार ने कहा कि रेसीडेंशियल सेगमेंट में तेज मांग देखी गई है.

घरों की बिक्री में रिकॉर्ड इजाफा

2022 में घरों की सालाना बिक्री दो लाख यूनिट्स से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो एक दशक में सबसे ज्यादा है और 2010 के 2,16,762 यूनिट्स की बिक्री के आंकड़े के करीब है. इस साल की पहली तीन तिमाहियों में से प्रत्येक में घरों की बिक्री 50,000 यूनिट्स से ज्यादा रही है. जेएलएल इंडिया के मुख्य अर्थशास्त्री और शोध प्रमुख सामंतक दास ने कहा, ‘‘2022 में ऑफिसेज, रेसीडेंशियल और गोदाम सेगमेंट के प्रदर्शन में और सुधार होने की उम्मीद है.’’

ये भी पढ़ें

Tata News: UTI AMC में टाटा ग्रुप की मैजोरिटी हिस्सा खरीदने की बात लगभग पक्की- रिपोर्ट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget