एक्सप्लोरर

NVIDIA Mcap: अंबानी-अडानी की पूरी दौलत से ज्यादा इस अमेरिकी कंपनी को एक दिन में हो गया नुकसान

Nvidia Stock Fall: अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को सार्वजनिक अवकाश के चलते बंद था. उसके बाद मंगलवार को जब बाजार खुला तो भारी गिरावट देखी गई...

हालिया सालों में रॉकेट की तरह उडान भरने वाले एनविडिया स्टॉक को मंगलवार को भारी नुकसान उठाना पड़ गया. सेमीकंडक्टर बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी के शेयरों के भाव में 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे कंपनी को एमकैप में अपने इतिहास की सबसे बडी एकदिनी गिरावट का शिकार बनना पड़ गया. कंपनी के एमकैप में एक दिन में इतनी गिरावट आई, जो भारत के दो सबसे अमीर व्यक्तियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की पूरी दौलत से भी ज्यादा है.

एक दिन में हो गया सबसे बड़ा नुकसान

अमेरिकी बाजार में सोमवार को छुट्टी थी. सार्वजनिक अवकाश के बाद मंगलवार को जब बाजार खुला तो अमेरिकी बाजार गिरावट का शिकार हो गया. उस गिरावट में सबसे अहम योगदान रहा एनविडिया का, जिसके शेयरों के भाव में 9.5 फीसदी की गिरावट आई. इसके चलते एनविडिया का मार्केट कैप एक दिन में 279 बिलियन डॉलर कम हो गया.

इतनी है अंबानी और अडानी की पूरी दौलत

यह गिरावट कितनी बड़ी है, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि भारत के दो सबसे अमीर व्यक्तियों मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की दौलत मिलाकर भी आंकड़ा उससे बहुत पीछे रह जाता है. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर लिस्ट के हिसाब से भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की नेटवर्थ अभी 117.3 बिलियन डॉलर है. वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 12वें पायदान पर हैं. वहीं गौतम अडानी 83.4 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत के दूसरे और दुनिया के 21वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

एलन मस्क की पूरी दौलत से भी ज्यादा नुकसान

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की नेटवर्थ मिलाकर पूरी दौलत का आंकड़ा 200 बिलियन डॉलर तक पहुंचता है, जबकि एनविडिया के एमकैप का एक दिन का नुकसान 279 बिलियन डॉलर पर है. यह गिरावट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कुल दौलत से भी ज्यादा है. फोर्ब्स की रियलटाइम लिस्ट में एलन मस्क अभी 241.7 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में पहले पायदान पर हैं.

3 ट्रिलियन डॉलर के क्लब से बाहर हुई एनविडिया

एनविडिया को शेयरों में आई इस भारी गिरावट से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में भी नुकसान उठाना पड़ा है. एनविडिया का टोटल मार्केट कैप अब कम होकर 2.649 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है. चंद दिनों पहले तक एनविडिया एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के साथ 3 ट्रिलियन एमकैप वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल थी. अभी एप्पल 3.387 ट्रिलियन डॉलर एमकैप के साथ पहले और 3.043 ट्रिलियन डॉलर के साथ माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है.

ये भी पढ़ें: 3 ट्रिलियन से ज्यादा हुआ एमकैप, एप्पल से भी बड़ी कंपनी बन गई एनविडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
इस महिला ने लिया 1 लाख का लोन, अब हर साल कमा रही 8 लाख, गांव की औरत कैसे बनीं बिजनेस वुमन?
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget