एक्सप्लोरर

Railway Update: अब पहले की तरह होगा जनरल डिब्बे में सफर, नहीं करना होगा रिजर्वेशन

कोरोना काल से पहले ट्रेनों के जनरल डिब्बों में, जिस तरह लोग सिर्फ सामान्य टिकट पर यात्रा करते थे, अब वही प्रकिया फिर से लागू कर दी गई है.

Railway Update: अगर आप भारतीय रेलवे (Indian Railway) से यात्रा करते है तो ये जानकारी आपके लिए बहुत जरूरी है. अब आपको किसी भी ट्रेन के जनरल डिब्बों (General Coach) में यात्रा करने के लिए रिजर्वेशन कराने की जरूरत नहीं है. आपको बता दे कि रेल मंत्रालय ने लंबी दूरी वाली सैकड़ों ट्रेनों के जनरल डिब्बों को अनारक्षित कोच (Unreserved Coach) बनाने का फैसला बीते फरवरी के अंतिम सप्ताह में ही ले लिया था, लेकिन उस समय कुछ ट्रेनों में 120 दिन आगे के लिए एडवांस टिकट बुक किये जा चुके थे. इसलिए उन ट्रेनों में यह फैसला लागू नहीं हो सका था.

काउंटर टिकट से कर सकते हैं सफर
कोरोना काल (Covid-19) से पहले ट्रेनों के जनरल डिब्बों में जिस तरह लोग सिर्फ सामान्य टिकट पर यात्रा करते थे, अब वही प्रकिया फिर से लागू कर दी गई है. आपको बता दें कि जो रेलगाड़ी में यात्रा करते हैं, उन्हें पता होगा कि ट्रेन के जनरल डिब्बों में किस तरह के लोग आते हैं. इनमें अधिकतर यात्री कम दूरी की यात्रा वाले या फिर लंबी दूरी की यात्रा करते हैं. जिन लोगों का यात्रा करने का फैसला अचानक होता है.

उस समय तक रिजर्व डिब्बों में नोरूम दिखाने लगने लगता है. ऐसी स्थिति में वे सामान्य टिकट लेकर जनरल कोच में सफर को मजबूर होते हैं. इन डिब्बों में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो रिजर्व क्लास में यात्रा का किराया नहीं दे सकते हैं. जनरल का किराया कम होता है, इसलिए वे इसमें सफर करते है. अब यही यात्री ट्रेन आने से कुछ मिनट पहले भी जनरल टिकट खरीद कर ट्रेन में सफर कर सकेंगे.

सीट नहीं, तो रिजर्वेशन चार्ज नहीं 
रेलवे के जनरल क्लास में टिकट बुक कराने पर रिजर्वेशन चार्ज 15 रु, स्लीपर क्लास में बर्थ बुक कराने पर रिजर्वेशन चार्ज 20 रु, थर्ड एसी में 40 रु, सेकेंड एसी में 50 रु और फ़स्ट एसी में 60 रु का चार्ज है. अब जरनल क्लास में रिजर्वेशन बंद होने से 15 रु का चार्ज नहीं लगेगा.

कोरोना काल में अनिवार्य था रिजर्वेशन 
भारतीय रेलवे ने कोरोना काल में यात्रियों को कोविड़ संक्रमण से बचाने के लिए जनरल डिब्बों को भी आरक्षित कर दिया था. उसके बाद से ही यात्रियों को इन डिब्बों में यात्रा करने के लिए टिकट रिजर्वेशन करवा कर सफर करना पड़ता था.

29 से नियम हुआ लागू 
रेलवे सूत्रों की माने तो बीते फरवरी के अंतिम दिनों में सेकेंड क्लास या जनरल डिब्बों में रिजर्वेशन की बाध्यता खत्म कर दी थी, लेकिन उस समय लंबी दूरी के कुछ ट्रेनों में सेकेंड क्लास में भी टिकट बुक थे. जिसके चलते इन ट्र्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की अवधि 120 दिनों की है. इसलिए रेलवे को इतने दिनों तक इंतजार करना पड़ा था. यह अवधि बीते 28 जून 2022 को खत्म हो गई. अब ट्रेनों में जनरल डिब्बों को सामान्य टिकट के लिए खोल दिए है. मतलब कि अब आप ट्रेन आने से पहले भी जनरल टिकट लेकर जा ट्रेन में जा सकते है.

ये भी पढ़ें

Income Tax Rule: 1 जुलाई, 2022 से हो रहे इनकम टैक्स के नियमों में ये बदलाव, बढ़ेगा टैक्स का बोझ!

Maruti Suzuki New Brezza: नए अवतार में लॉन्च हो गई मारुति सुजुकी की Brezza, 7.99 लाख रुपये से कीमत शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget