एक्सप्लोरर

आप भी अपने बच्चों के लिए कर रहे हैं निवेश तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, वरना हो सकती है परेशान!

Investment for Children: अगर आप भी अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए निवेश कर रहे हैं या फिर निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो इन 5 बातों का रखें खास ध्यान-

Investment for Children: अगर आप भी अपने बच्चों के फ्यूचर के लिए निवेश कर रहे हैं या फिर निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके फायदे की खबर है. बच्चों के लिए निवेश करने से पहले मां-बाप को कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे कि उनकी जरूरत के समय पर आपको बड़ा फंड आसानी से मिल सके. आज के समय में पढ़ाई से लेकर प्रोफेशन डिग्री तक के लिए बड़े फंड की जरूरत होती है तो ऐसे में अगर आप उनके बचपन से ही सही प्लानिंग (child investment plans) करके चलेंगे तो आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा. आइए आपको बताते हैं कि किन 5 बातों का आपको खास ध्यान रखना चाहिए-

इन 5 बातों गलतियों का रखना चाहिए खास ध्यान-

1. 10-15 सालों में आने वाली महंगाई का रखे ध्यान
पढ़ाई की लागत से ज्यादातर मां-बाप को टेंशन रहती है, लेकिन स्टडी के लिए सही निवेश करने से पहले आपको इंफ्लेशन का भी ध्यान रखना चाहिए. मान लीजिए आज के समय में किसी कोर्स की फीस 10 लाख रुपये है या फिर आप यह प्लान कर रहे हैं कि आज के समय के हिसाब से आपके बच्चे की पढ़ाई के लिए आपको 10 लाख रुपये की जरूरत होगी, लेकिन आने वाले 10 या 15 साल के बाद इस 10 लाख की कीमत में सालाना 5 फीसदी की दर से इजाफा होगा तो इस हिसाब से आपके बच्चे की पढ़ाई के समय आपके आज वाले 10 लाख की कीमत 21.07 लाख हो जाएगी. इसलिए मां-बाप को इंफ्लेशन रेट का निवेश के समय खास ध्यान देना चाहिए. 

2. निवेश में न करें देरी
इसके अलावा निवेश में देरी करना यह दूसरी सबसे आम गतली है जो आजकल ज्यादातर घरों में देखने को मिल जाती है. आप निवेश करने में जितना लेट करेंगे आपका रिटर्न उतना ही कम हो जाएगा. इसके अलावा आपको कंपाउंडिग ब्याज का भी फायदा कम मिलेगा. मां-बांप को बच्चे के पैदा होते ही उसके लिए SIP या फिर दूसरे तरह के इंवेस्टमेंट विकल्प को शुरू कर देना चाहिए. मान लीजिए अगर आप बच्चे के बर्थ से ही हर महीने 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू करेंगे और आपको 15 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है तो जब तक आपका बच्चा 20 साल का होगा तब तक उसके पार 1.33 करोड़ रुपये का फंड आसानी से हो जाएगा. 

3. अलग-अलग तरीकों से निवेश पर रखें ध्यान
इंडियन सामान में ज्यादातर लोग प्रापर्टी निवेश पर खास ध्यान देते हैं, लेकिन सिर्फ प्रापर्टी निवेश बच्चे के भविष्य के लिए काफी नहीं है आपको निवेश करने के अलग-अलग ऑप्शन को लेकर चलना चाहिए. जैसे आप फिक्सड डिपॉजिट, शेयर्स, यूनिट-लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान, डेट म्यूचुअल फंड और इक्विटी म्यूचुअल फंड जैसे ऑप्शन में भी निवेश करना चाहिए. 

4. इंश्योरेंस प्लान लेना चाहिए
इसके अलावा मां-बाप को भविष्य में न पता होने वाली घटनाओं का भी खास ख्याल रखना चाहिए. मां-बाप को आज के समय में टर्म प्लान, चिकित्सा बीमा जैसे प्लान भी लेने चाहिए. इससे संकट के समय आपके और आपके परिवार वालों को काफी मदद मिल जाती है. 

5. अन्य लक्ष्यों का भी रखें ध्यान
इसके अलावा आपको अन्य लक्ष्य और अचानक जरूरत पड़ने वाले कामों के लिए अलग तरह का फंड बनाकर रखना चाहिए, जिससे जरूरत आने पर आपको अपने  बच्चों के फंड या फिर एसआईपी खत्म न करना पड़े. अगर आप शुरुआत से ही इस तरह का प्लान लेकर चलेंगे तो आपको भविष्य में कभी भी फाइनेंशियल परेशानियों का सामना नहीं करना पडे़गा.

यह भी पढ़ें: 

Petrol Price Today: आम जनता को झटका, आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर का रेट

त्योहारी सीजन में BoB ने ग्राहकों को दिया तोहफा, अब से सस्ते में मिलेगा होम लोन, चेक करें नई ब्याज दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
UPI ट्रांजैक्शन शुल्क पर फैसला टलने से हुई पेमेंट कंपनियों की चांदी, शेयरों आया उछाल
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
10 मिनट वाली Blinkit, Swiggy, Amazon पर संकट, कड़े होंगे डिलीवरी के नियम
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
Embed widget