एक्सप्लोरर

त्योहारी सीजन में BoB ने ग्राहकों को दिया तोहफा, अब से सस्ते में मिलेगा होम लोन, चेक करें नई ब्याज दरें

Bank of Baroda Home loan: पब्लिक सेक्टर बैंक BoB (Bank of Baroda) ने आज होम लोन में कटौती कर दी है. बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है.

Bank of Baroda Home loan: अगर आप भी घर खरीदने के लिए लोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. देश के पब्लिक सेक्टर बैंक BoB (Bank of Baroda) ने आज होम लोन में कटौती कर दी है. बैंक ने ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की है. त्योहारी सीजन (Festive season) को देखते हुए बैंक ने ग्राहकों को यह बड़ी राहत दी है. बता दें इस कटौती के बाद बैंक के होम लोन (Bank of Baroda cuts home loan) की दर 6.5 फीसदी हो गई है. नई ब्याज दरों का फायदा नए लोन लेने वाले ग्राहकों के अलावा दूसरे बैंक से ट्रांसफर होकर आए होम लोन वाले ग्राहकों को भी मिलेगा. 

31 दिसंबर तक जीरो प्रोसेसिंग फीस
आपको बता दें बैंक ने ग्राहकों को पिछले कई महीनों से जीरो प्रोसेसिंग फीस की सुविधा दे रखी थी. इस ऑफर की आखिरी तारीख को बैंक ने बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 कर दिया है. यानी आपको 31 दिसंबर तक होम लोन लेने के लिए कोई भी प्रोसेसिंग फीस नहीं देनी होगी. 

आज से लागू हो गईं नई दरें
बैंक पहले ग्राहकों को 6.75 फीसदी की दर से होम लोन की सुविधा दे रहा था, जिसको 25 बेसिस प्वाइंट घटा दिया गया है. बैंक की नई ब्याज दरें आज से यानी 7 अक्टूबर से लागू हो गई हैं. 

कई बैंक 7 फीसदी की दर से दे रहे होम लोन
इसके अलावा आपको बता दें कई बैंक ग्राहकों को 6.5 से 7 फीसदी तक होम लोन की सुविधा ऑफर कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कौन सा बैंक किस दर के हिसाब से होम लोन ऑफर कर रहा है. 

चेक करें कौन सा बैंक किस दर से ऑफर कर रहा होम लोन-

  • बैंक ऑफ बड़ौदा - 6.50 फीसदी
  • कोटक महिंद्रा बैंक - 6.50 फीसदी
  • LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड - 6.66 फीसदी
  • ICICI bank - 6.70 फीसदी
  • State Bank of India - 6.70 फीसदी
  • Punjab National bank - 6.80 फीसदी

जानें क्या बोले सोलंकी 
होम लोन में कटौती की घोषणा पर बैंक ऑफ बड़ौदा के जीएम- मॉर्गेज एंड अदर रिटेल एसेट्स एचटी सोलंकी ने कहा कि बैंक हमेशा से ही होम लोन और अन्य खुदरा लोन की सेवाओं पर ब्याज की दरों को हमेशा से ही कम रखने की कोशिश करता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक बैंक के साथ जुड़ कर अपने सपनों को पूरा कर सकें. इस साल फेस्टिव सीजन में बैंक ने ग्राहकों को होम लोन में कटौती का फायदा दिया है. 

यह भी पढ़ें: 

Rakesh Jhunjhunwala ने आज मिनटों में इस स्टॉक से की 900 करोड़ की कमाई, क्या आपके पोर्टफोलियों में भी है शामिल?

SBI दे रहा घर में रखे सोने से कमाई करने का मौका, जानें कैसे और कितना मिलेगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
क्रूड ऑयल की फिर चढ़ी कीमत, 79 डॉलर के करीब पहुंचा भाव; अमेरिका पर ईरान के पलटवार का दिख रहा असर
Petrol-Diesel Rate: दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
दिल थाम कर रखिए, बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; ईरान के तीखे पलटवार से क्रूड ऑयल में आग
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
LPG Price Today: 13 जुलाई को फिर बढ़ गया एलपीजी का दाम? जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget