एक्सप्लोरर

Year Ender CEOs Resignation: टॉप एग्जीक्यूटिव की विदाई वाला साल! 2023 में इन बड़ी कंपनियों के सीईओ ने दिया इस्तीफा

CEOs Resignation in 2023: कॉरपोरेट की दुनिया में साल 2023 कई टॉप सीईओ की विदाई वाला रहा. आइए गुजरते साल के बड़े डेवलपमेंट पर एक नजर डालते हैं...

इस साल के समाप्त होने में अब बस एक सप्ताह बचा हुआ है. क्रिसमस की छुट्टियों वाले सप्ताह के बाद नया साल शुरू हो जाएगा. एक के बाद दूसरा सोमवार अब नए साल में ही आने वाला है. यह साल कई अप्रत्याशित घटनाक्रमों का गवाह रहा है. कॉरपोरेट की दुनिया में भी इस साल के दौरान कई बड़े बदलाव देखने को मिले. टॉप एक्सीक्यूटिव्स के लिहाज से ही देखें तो साल 2023 में हमने कई बड़े नामों की विदाई देखी. आइए गुजरते साल के अंतिम दिनों में हम एक बार पलट कर देखें कि इस साल किन टॉप सीईओ ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दिया...

उदय कोटक (कोटक महिंद्रा बैंक)

उदय कोटक ने इस साल सितंबर में अपना पद छोड़ने का ऐलान किया. वह कुछ समय बाद इस्तीफा देने वाले थे, लेकिन उन्होंने तय समय से पहले पद छोड़कर मार्केट के तमाम एनालिस्ट को हैरान कर दिया. उदय कोटक ने अपना पद इस तरह से अचानक क्यों छोड़ा, इसका सही-सही कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है. हालांकि कोटक ने खुद कारण बताया था कि उन्हें कई पर्सनल काम करने हैं. उना इस्तीफा एक और कारण से चर्चा में रहा था और वह है हाथ से लिखा गया रेजिग्नेशन लेटर.

राजेश गोपीनाथन (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज/टीसीएस)

इस साल देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस में भी लीडरशिप का बदलाव हुआ. टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन ने मार्च में अचानक इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया. टीसीएस लीडरशिप रोल में बहुत कम बदलाव के लिए जानी जाती है. कंपनी के 5 दशकों के इतिहास में अब तक सिर्फ 4 सीईओ रहे हैं.

वेणु नायर (शॉपर्स स्टॉप)

रिटेल स्टोर चेन शॉपर्स स्टॉप के सीईओ वेणु नायर ने अगस्त में इस्तीफा दिया. उन्होंने अन्य विकल्पों की तलाश तथा फैमिली के साथ समय व्यतीत करने को इस्तीफे का कारण बताया. वेणु महामारी के बाद शॉपर्स स्टॉप से जुड़े थे और कंपनी को ओम्नीचैनल रिटेलर बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है. उनके इस्तीफे ने बाजार को हैरान कर दिया था और खबर सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 11 फीसदी लुढ़क गए थे.

मुरली रामकृष्णन (साउथ इंडियन बैंक)

मुरली रामकृष्णन इस साल मार्च में एक बार फिर से अपॉइंट होने का विकल्प चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने साउथ इंडियन बैंक से बाहर निकलना बेहतर समझा. उन्होंने बताया कि अब वह परिवार के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, इस कारण वे रिअपॉइंटमेंट का विकल्प नहीं चुन रहे हैं. वह एक एडवाइजर के तौर पर जुलाई 2020 में बैक से जुड़े थे और 4 महीने में ही उन्हें एमडी व सीईओ बना दिया गया था.

मैथ्यू जॉब (क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्युमर इलेक्ट्रिकल्स)

क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्युमर इलेक्ट्रिकल्स के सीईओ मैथ्यू जॉब ने अदर करियर इन्टेरेस्ट का हवाला देते हुए इस साल अप्रैल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके अचानक इस्तीफा देने से कंपनी के शेयरों पर काफी बुरा असर हुआ था.

ये भी पढ़ें: जेफ बेजोस की टाइम मशीन, साल में एक बार घूमेगी सुई, 10 हजार साल का रखेगी हिसाब!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Trump on Hormuz: अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
अगर होर्मुज पर अमेरिका ने किया कब्जा तो भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ऐंठेंगे हमारे अरबों डॉलर?
E20 News: भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
भारत से लेकर जापान तक, जानें किस देश में कितनी होती है इथेनॉल मिक्सिंग, वहां कैसा है पेट्रोल मॉडल
Hormuz Crisis: 170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
170 KM वाले होर्मुर्ज से बचने के लिए दुबई की कंपनी ने बनाया प्लान, अब ऐसे निकलेंगे जहाज
India-UK Trade Deal: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?
CETA: 99% सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, भारत की सबसे बड़ी ट्रेड डील 15 जुलाई से लागू, क्या-क्या सस्ता होगा?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget