एक्सप्लोरर

IPO Update: अगले हफ्ते खुल रहा Netweb Technologies का आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड से लेकर अन्य डिटेल्स

Netweb Technologies IPO: अगले हफ्ते मार्केट में एक और आईपीओ आने वाला है. कंप्यूटर सॉल्यूशन से संबंधित काम करने वाली कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज अपना आईपीओ लाने वाली है.

Netweb Technologies IPO: अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (Initial Public  में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है. अगले हफ्ते मार्केट में एक नया आईपीओ आने वाला है. नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया लिमिटेड (Netweb Technologies) का आईपीओ 17 जुलाई को खुलने वाला है. इस आईपीओ का साइज 631 करोड़ रुपये है. इसमें आप 17 जुलाई से लेकर 19 जुलाई के बीच बोली लगा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी इसमें निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो हम इसके प्राइस ब्रांड और अन्य डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं.

क्या है  Netweb Technologies के आईपीओ का साइज?

कंप्यूटर से संबंधित डाटा के बारे में सॉल्यूशन देने वाली कंपनी नेटवेब 631 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाली है. इस कंपनी ने आईपीओ का प्राइस ब्रांड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये तक तय किया है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी कुल 206 करोड़ रुपये के प्रेश शेयर जारी करेगी. वहीं बाकी बची राशि का ऑफर फॉर सेल के जरिए शेयर जारी किया जाएगा. ऑफर फॉर सेल के जरिए कुल 85 लाख शेयर जारी किए जाएंगे. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस इस आईपीओ को एंकर निवेशकों के लिए 14 जुलाई को ही खोल दिया जाएगा.

कब होंगे शेयर अलॉट?

गौरतलब है कि कंपनी ने आईपीओ में 30 शेयर का लॉट तय किया है. ऐसे में 475 से 500 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से आपको कम से कम 15,000 रुपये का निवेश करना होगा. इस कंपनी के शेयर 24 जुलाई को अलॉट किए जाएंगे और इनकी लिस्टिंग 27 जुलाई को हो सकती है. शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर होगी. कंपनी ने कुल आईपीओ में से 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी रिटेल निवेशकों और 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल NII के लिए रिजर्व करके रखा गया है.

आईपीओ के जरिए जुटाए गए फंड का क्या करेगी कंपनी

इस आईपीओ के जरिए जुटाई गए रकम का कंपनी कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए इस्तेमाल करेगी. वहीं कुछ रकम का इस्तेमाल कंपनी अपने पुराने लोन को चुकाने के लिए करेगी. वहीं कंपनी के कई प्रमोटर जैसे नवीन लोढ़ा, विवेक लोढ़ा और नीरज लोढ़ा अपनी हिस्सेदारी इस आईपीओ के जरिए बेचेंगे.

ये भी पढ़ें-

Aviation Data: गर्मियों की छुट्टी में लोगों ने जमकर की हवाई यात्रा, जून में 19 फीसदी ज्यादा पैसेंजर्स ने किया ट्रैवल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा
Blinkit के लिए डिलीवरी के बदले कितनी होती है कमाई? लॉ स्टूडेंट ने किया खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget