एक्सप्लोरर

Narendra Modi: पीएम मोदी ने एलन मस्क को बोला थैंक यू, टेस्ला प्लांट को लेकर क्या अब बनेगी बात

Elon Musk: एलन मस्क ने शुक्रवार को पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा था. इसके जवाब में पीएम ने कहा कि हम कारोबार के लिए शानदार माहौल तैयार करेंगे.

Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 9 जून, रविवार को होने जा रहा है. वह लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. चुनाव जीतने के बाद से ही उन्हें लगातार देश-दुनिया से बधाईयां मिल रही हैं. टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने भी पीएम मोदी को सोशल मीडिया के जरिए अपना शुभकामना संदेश भेजा. इसके बाद पीएम मोदी ने भी टेस्ला के सीईओ को धन्यवाद बोला है. साथ ही लिखा कि वह भारत में कारोबार के अच्छे माहौल को बनाने की पूरी कोशिश करेंगे. प्रधानमंत्री के इस जवाब के बाद टेस्ला के इंडिया आने की चर्चा फिर जोर पकड़ने लगी है. 

पीएम मोदी ने कहा- कारोबार के लिए शानदार माहौल तैयार करेंगे

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. भारत का टैलेंटेड युवा, हमारी आबादी, सरकार की नीतियां और स्थिर सरकार कारोबार के लिए शानदार माहौल तैयार करेंगे. इससे हमारे सभी सहयोगियों को फायदा होगा. लोकसभा चुनाव नतीजों के तीन दिन बाद शुक्रवार को एलन मस्क ने पीएम मोदी को बधाई संदेश भेजा था. 

एलन मस्क ने चुनाव जीतने पर नरेंद्र मोदी की दी थी बधाई 

एलन मस्क ने लिखा था कि आपको दुनिया की सबसे बड़ी डेमोक्रेसी का चुनाव जीतने के लिए बहुत-बहुत बधाई. मैं उम्मीद करता हूं कि हमारी कंपनियां भारत में शानदार काम करेंगी. टेस्ला सीईओ के इस ट्वीट के बाद से ही कंपनी के भारत आने की सुगबुगाहट एक बार फिर से तेज हो गई है. चुनाव से पहले टेस्ला का इंडिया प्लांट लगभग कंफर्म ही हो चुका था. एलन मस्क ने भी अप्रैल में भारत आने का ऐलान कर दिया था. मगर, वह भारत दौरा रद्द करके चीन पहुंच गए थे. इसके बाद से ही टेस्ला के इंडिया प्लांट को लेकर चर्चाएं शांत हो गई थीं. अब पीएम मोदी और एलन मस्क के बीच हुई संदेशों के आदान-प्रदान से यह चर्चा एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है. 

इंडिया प्लांट पर 3 अरब डॉलर के निवेश की जताई थी इच्छा

इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था. इससे पहले उन्हें एनडीए का नेता भी चुना गया था. भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 293 सीट जीती हैं. विपक्षी इंडी गठबंधन को 234 सीटों पर जीत मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि टेस्ला का प्लांट महाराष्ट्र, गुजरात या तमिलनाडु में लग सकता है. एलन मस्क ने इस प्लांट पर 3 अरब डॉलर के निवेश की इच्छा जताई थी.

ये भी पढ़ें 

Kisan Samman Nidhi: किसानों के लिए बड़ा ऐलान, किसान सम्मान निधि में 2000 रुपये का इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
ट्रंप की सीक्रेट ट्रेडिंग का पर्दाफाश! ईरान से जंग लड़ते हुए ट्रंप ने यहां लगाया अरबों का दांव
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
हिमाचल के बाद अब इस राज्य में नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, सरकार किया बैन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
क्या बढ़ाई जाएगी LPG e-KYC की डेडलाइन? आज खत्म हो रही मियाद, 5 मिनट में ऐसे करें वेरिफेशन
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी
फिर रिकॉर्ड बनाने के मूड में सोना, अगस्त में 10000 से ज्यादा चढ़ा भाव; चांदी भी 32 हजार महंगी

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget