एक्सप्लोरर

Mutual Fund: जानिए शेयर बाजार की उथल-पुथल में कौन से म्यूचुअल फंड दे सकते हैं बेहतर रिटर्न?

Mutual Fund Investment: रिकॉर्ड कहता है कि मौजूदा मंदी यानी बेयर मार्केट शेयरों को खरीदने का अच्छा समय है. सीधे इक्विटी मार्केट में निवेश न करने वाले लोग लार्ज-कैप फंड में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं.

Investment in Mutual Fund: भारतीय शेयर मार्केट (Share Market) ने हाल ही में निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 Index) को 16,000 के अहम स्तर से नीचे जाते देखा है. इसका मतलब यह हुआ कि बाजार अपने ऑल टाइम हाई 18,604 से 14.5 पर्सेंट की गिरावट देख चुका है. अगर इतिहास पर नजर डालें, तो मौजूदा मंदी यानी बेयर मार्केट शेयरों को खरीदने का अच्छा समय है. विशेषज्ञों का कहना है कि आर्थिक मजबूती के मामले में भारत मध्यम से लंबी अवधि में दूसरे देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में दिखाई देता है. सीधे इक्विटी मार्केट में निवेश नहीं करने वाले निवेशक लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं.

मौजूदा हालात में बढ़ती महंगाई और कमोडिटी की ऊंची कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए जब केंद्रीय बैंक दरें बढ़ा रहे हैं, तो निवेशक लार्ज-कैप शेयरों को पसंद करते हैं. ​केंद्रीय बैंकों की सख्ती के कारण बाजार में दरें बढ़ने और कम लिक्विडिटी के कारण कंपनियों को अधिका ब्याज लागत और कम रेवेन्यू का सामना करना पड़ता है. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियां दरें बढ़ने और कम लिक्विडिटी से सबसे अधिक प्रभावित होतीं हैं, क्योंकि उनके पास बढ़ी हुई लागत को एडजस्ट करने की क्षमता बहुत कम होती है.

इन फंडों में निवेश की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि रिस्क लेने वाले निवेशक लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड का चयन कर सकते हैं. रिपोर्ट में मध्यम रिस्क लेने वाले निवेशकों को लार्ज-कैप कैटगरी में केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड का सुझाव दिया गया है. वहीं, थोड़ा अधिक रिस्क लेने वाले निवेशक वैल्यू फंड कैटेगरी में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड चुन सकते हैं.

ये रहा रिटर्न का लेखा जोखा

केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड में एक महीने में -2.6 पर्सेंट, 3 महीने में -0.82 पर्सेंट, 6 महीने में 6.1 पर्सेंट, 1 साल में 3.04 पर्सेंट, 3 साल में 14.41 पर्सेंट, 5 साल में 12.97 पर्सेंट, 7 साल में 12.46 पर्सेंट और 10 साल में 14.64 पर्सेंट रिटर्न दिया है. वहीं, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल वैल्यू डिस्कवरी फंड ने 1 महीने में -1.99 पर्सेंट, 3 महीने में 1.6 पर्सेंट, 6 महीने में 3.88 पर्सेंट, 1 साल में 16.67 पर्सेंट, 3 साल में 18.79 पर्सेंट, 5 साल में 12.94 पर्सेंट, 7 साल में 11.92 पर्सेंट और 10 साल में 18.15 पर्सेंट रिटर्न दिया है.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

ये भी पढ़ें-

Digital Loan: RBI ने लोगों को किया आगाह, डिजिटल लोन ऐप के जाल में फंस गए हैं तो फटाफट करें यह काम!

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 124 डॉलर प्रति बैरल पार, चेक करें पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट रेट्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget