एक्सप्लोरर

Mutual Fund Stocks: जानिए म्यूचुअल फंडों के पसंदीदा लॉर्जकैप स्टॉक, ऐसे शेयर जिनमें 1 साल में दिखी 400% तक की तेजी

Mutual Fund Stocks: म्यूचुअल फंड के मैनेजर हमेशा चुन चुन कर शेयरों में निवेश करते हैं. पिछले एक साल में फंड्स ने ऐसे शेयरों में निवेश किया है जिनमें 400 परसेंट तक का रिटर्न देखने को मिला है.

Mutual Fund Stocks: मार्च 2020 के बाद शेयर बाजार में आई भारी रैली के बाद पिछले 1 महीने से भारतीय बाजार हालांकि दबाव में देखने को मिल रहें हैं. हालांकि अब तक चुनिंदा लॉर्जकैप शेयरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को किया है मालामाल. यहां हम म्यूचुअल फंडों के पोर्टफोलियो में शामिल ऐसे टॉप लॉर्जकैप शेयरों की सूची दे रहे हैं जिनमें पिछले 1 साल में 400 परसेंट की तेजी देखने को मिली.

ये आंकड़े AMFI के मार्केट कैप क्लासिफिकेशन पर आधारित है.

Adani Gas-  शेयर में 30 नवंबर 2021 तक म्यूचुअल फंडों का निवेश 38 करोड़ रुपये था. यह स्टॉक मोतीलाल ओसवाल मिडकैप 100 ETF, IIFL Quant Fund और Nippon India Nifty Midcap 150 Index Fund के पोर्टफोलियो में शामिल है. इसमें पिछले 1 साल में 414 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है. यह शेयर 9 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है.

ये भी पढ़ें

PM Kisan Scheme: 10वीं किस्त को लेकर आई बड़ी जानकारी, अगर आपकी भी अटकी है पुरानी किस्त तो खाते में आएंगे पूरे 4000 रुपये

Cashback on LPG Booking: इस तरीके से गैस बुक कराएंगे तो पा सकते हैं हजारों का कैशबैक, जानिए क्या है आपके काम का ऑफर

Adani Transmission 30 नवंबर तक इस Adani Transmission में म्यूचुअल फंडों का निवेश 263 करोड़ रुपये रहा. शेयर निफ्टी 50 में भी शामिल है. जिसके चलते यह स्टॉक इंडेक्स फंडों और ऐसे ETFs में भी शामिल है जो इंडेक्स को ट्रैक करते हैं. Quant ESG Equity, SBI Multi Asset Allocation और ITI Small Cap Fund जैसे करीब 24 म्यूचुअल फंड स्कीमों में यह स्टॉक शामिल है. इस शेयर ने इस साल अब तक 329 परसेंट का रिटर्न दिया है.

Adani Enterprises- शेयर में म्यूचुअल फंडों का 1,258 करोड़ रुपये का निवेश है. इस स्टॉक में 56 म्यूचुअल फंडों का निवेश है जिसमें Quant AMC ,PGIM India Equity Savings, UTI Nifty 200 Momentum 30 Index Fund और Aditya Birla SL Equity Savings Fund के नाम शामिल है. इस स्टॉक ने इस साल अब तक 289 परसेंट का रिटर्न दिया है.

Tata Steel- 30 नवंबर 2021 तक इस शेयर में म्यूचुअल फंडों का 10,563 करोड़ रुपये का निवेश रहा था. यह स्टॉक 238 म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल है. इस साल अब तक इसने 184 परसेंट का रिटर्न दिया है.

Tata Motors- 30 नवंबर 2021 तक इस स्टॉक में म्यूचुअल फंडों का 9,415 करोड़ रुपये का निवेश रहा था. इस स्टॉक 197 म्यूचुअल फंडों ने निवेश कर रखा है. जिसमें UTI Transportation & Logistics Fund, Axis Value Fund और UTI Nifty200 Momentum 30 Index Fund के नाम शामिल है. इस साल अब तक इसने 178 परसेंट का रिटर्न दिया है.

(यहां ABP News द्वारा किसी भी फंड में निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है. यहां दी गई जानकारी का सिर्फ़ सूचित करने का उद्देश्य है. म्यूचुअल फंड निवेश बाज़ार जोखिम के अधीन हैं, योजना संबंधी सभी दस्तावेज़ों को सावधानी से पढ़ें. योजनाओं की NAV, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव सहित सिक्योरिटी बाज़ार को प्रभावित करने वाले कारकों व शक्तियों के आधार पर ऊपर-नीचे हो सकती है. किसी म्यूचुअल फंड का पूर्व प्रदर्शन, आवश्यक रूप से योजनाओं के भविष्य के प्रदर्शन का परिचायक नहीं हो सकता है. म्यूचुअल फंड, किन्हीं भी योजनाओं के अंतर्गत किसी लाभांश की गारंटी या आश्वासन नहीं देता है और वह वितरण योग्य अधिशेष की उपलब्धता और पर्याप्तता से विषयित है. निवेशकों से सावधानी के साथ विवरण पत्रिका (प्रॉस्पेक्टस) की समीक्षा करने और विशिष्ट विधिक, कर तथा योजना में निवेश/प्रतिभागिता के वित्तीय निहितार्थ के बारे में विशेषज्ञ पेशेवर सलाह को हासिल करने का अनुरोध है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें
पैसा लगाना है? पहले जान लें Jio IPO को लेकर ये 10 बड़ी बातें

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget