एक्सप्लोरर

Mutual Fund Inflow: पिछले महीने म्यूचुअल फंडों से इक्विटी में आया 20 हजार करोड़ का शुद्ध निवेश, अब AUM इतने लाख करोड़

AMFI Investment Data: म्यूचुअल फंडों में निवेश के प्रति लोगों का रुझान तेज हुआ है. इस कारण म्यूचुअल फंडों के नेट इनफ्लो में लगातार तेजी देखी जा रही है...

पिछले महीने भी म्यूचुअल फंड लोगों के लिए निवेश का पसंदीदा माध्यम बने रहे. अक्टूबर महीने के दौरान म्यूचुअल फंडों से शेयरों में नेट इनफ्लो यानी शुद्ध निवेश करीब 20 हजार करोड़ रुपये का रहा. यह एक महीने पहले यानी सितंबर की तुलना में करीब 44 फीसदी ज्यादा रहा. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली.

शेयरों में शुद्ध निवेश में इतनी तेजी

म्यूचुअल फंडों के संगठन एएमएफआई के ताजे आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर महीने के दौरान इक्विटी में म्यूचुअल फंडों का नेट इनफ्लो 19,932 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर की तुलना में 43.8 फीसदी ज्यादा है. सितंबर महीने के दौरान इक्विटी में म्यूचुअल फंडों का नेट इनफ्लो 14,091 करोड़ रुपये रहा था. इससे पहले अगस्त में शेयरों में म्यूचुअल फंडों से 20,245 करोड़ रुपये आए थे.

डेट में रहा आउटफ्लो का प्रेशर

आंकड़े बताते हैं कि इक्विटी में जहां म्यूचुअल फंडों ने शुद्ध तौर पर निवेश किया, वहीं डेट में निकासी का प्रेशर बरकरार दिखा. अक्टूबर महीने के दौरान लॉन्ग टर्म डेट फंड का फ्लो लगभग नगण्य रहा. इससे पहले सितंबर में 3,972 करोड़ रुपये का नेट आउटफ्लो हुआ था. इससे पता चलता है कि निवेश के ऊपर निकासी का दबाव सितंबर के बाद अक्टूबर में भी बरकरार रहा है.

इतना हो गया एसेट अंडर मैनेजमेंट

अक्टूबर महीने के दौरान सभी कैटेगरी में ओवरऑल इन्वेस्टमेंट का देखें तो म्यूचुअल फंडों का नेट इनफ्लो 80,528 करोड़ रुपये रहा है. इसके साथ ही म्यूअुल फंडों के एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी कुल प्रबंधित संपत्ति में भी तेजी आई. अब इसका आंकड़ा 47.80 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. यह मासिक आधार पर 0.3 फीसदी की तेजी है.

एसआईपी से भी बढ़ा निवेश

पिछले महीने के दौरान इक्विटी फंड की सभी कैटेगरी में नेट इनफ्लो की स्थिति रही है. स्मॉल कैप म्यूचुअल फंडों का नेटफ्लो तो लगभग डबल होकर 4,495 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक महीने पहले 2,678 करोड़ रुपये था. इस दौरान एसआईपी से निवेश में भी तेजी आई. सितंबर में जहां एसआईपी से निवेश 16,042 करोड़ रुपये रहा था, अक्टूबर में 16,928 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें: रीट-इनविट में अनक्लेम्ड फंड को क्लेम करना आसान, सेबी ने नियमों में किया ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget