एक्सप्लोरर

SEBI on REIT-InvIT: रीट-इनविट में अनक्लेम्ड फंड को क्लेम करना आसान, सेबी ने नियमों में किया ये बदलाव

SEBI on Unclaimed Fund: रीट और इनविट में बहुत सारे लोग पैसे निवेश करते हैं. उनमें से एक हिस्सा ऐसा रह जाता है, जिसे कोई क्लेम नहीं करता है. सेबी ने अब नियमों को आसान बनाया है...

रीट यानी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट और इनविट यानी इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट में निवेश करने वालों की संख्या बढ़ी है. कम रकम में निवेश करने की सुविधा और कभी भी एक्जिट करने की सहूलियत ने निवेशकों को रीट और इनविट के प्रति आकर्षित किया है. हालांकि ऐसा देखने को मिला है कि रीट और इनविट में लगाए गए पैसों के एक हिस्से पर कोई क्लेम नहीं करता है. सेबी ने अब ऐसे अनक्लेम्ड फंड को लेकर नियमों को आसान बनाया है.

अगले साल मार्च से होंगे लागू

बाजार नियामक सेबी ने रीट और इनविट में अनक्लेम्ड फंड को लेकर बुधवार को विस्तार से प्रक्रिया की जानकारी दी. सेबी के इन नियमों से रीट और इनिवट में पड़े अनक्लेम्ड फंड को निवेशकों के द्वारा क्लेम करना आसान हो जाएगा. सेबी के ये नए नियम अभी लागू नहीं हुए हैं. नियामक ने बताया है कि नए आसान नियम 1 मार्च 2024 से अमल में आएंगे.

नियामक सेबी का ये है उद्देश्य

इससे पहले सेबी ने सितंबर में इन्वेस्टर प्रोटेक्शन एंड एजुकेशन फंड यानी आईपीईएफ, रीट और इनविट के डिस्क्लोजर को लेकर नियमों में संशोधन की मंजूरी दी थी. अब सेबी ने तीन सर्कुलर के माध्यम से अनक्लेम्ड फंड को क्लेम करने की प्रक्रिया की जानकारी दी है. सेबी का कहना है कि उसके ये कदम निवेशकों की आसानी और सहूलियत के लिए एक यूनिफॉर्म प्रोसेस बनाने पर क्रेंदित है, जिनके माध्यम से व्यवस्थित तरीके से अनक्लेम्ड फंड को क्लेम करना संभव हो सके.

इस तरह से कर पाएंगे क्लेम

सेबी ने एक स्टैंडर्ड प्रक्रिया तय की है और सभी लिस्टेड एंटिटीज, रीट और इनविट को उनका पालन करने के लिए कहा है. उसके तहत सभी लिस्टेड एंटिटीज, रीट और इनविट अनक्लेम्ड फंड को एक एस्क्रो अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे. इन्वेस्टर एस्क्रो अकाउंट से वैसे फंड को क्लेम कर सकेंगे. क्लेम करने के लिए इन्वेस्टर्स को लिस्टेड एंटिटीज, रीट या इनविट से संपर्क करना होगा.

इन मामलों को भी कर चुका है आसान

एस्क्रो अकाउंट में पैसे को ट्रांसफर किए जाने के बाद इन्वेस्टर्स के पास उन्हें क्लेम करने के लिए सात सालों का समय मिलेगा. अगर सात सालों में भी उन्हें क्लेम नहीं किया जाता है तो फंड को आईईपीएफ में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. सेबी ने इससे कुछ ही दिन पहले इन्वेस्टर्स की मौत हो जाने पर उनके शेयरों को क्लेम करने की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है और उसे भी आसान बनाया गया है.

ये भी पढ़ें: निखिल कामथ ने क्यों दान कर दी अपनी अधिकांश संपत्ति? जेरोधा को-फाउंडर ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
Netflix करेगी इतिहास की सबसे बड़ी छंटनी, 6% कर्मचारियों को निकालेगी 
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
20 रुपए में दूध, अंबानी की डेयरी बिजनेस में एंट्री, अमूल को मिलेगी टक्कर!
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget