एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस शेयर में 1 लाख का निवेश बन गया है 2.15 लाख का, जानिए क्या करती है कंपनी

Multibagger Stock: साल 2021 में शेयर बाजार में लिस्टेड कई कंपनियों ने बेहतर रिटर्न दिया है. ऐसा ही मुनाफा एक ऑटो व यूटिलिटी व्हीकल्स कंपनी के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ है.

Multibagger Stock: साल 2021 में शेयर बाजार (Stock Market) में कई कंपनियों के शेयर ने बेहतर रिटर्न दिया है. ऐसा ही मुनाफा एक ऑटो व यूटिलिटी व्हीकल्स कंपनी के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को हुआ है. 3 महीने में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों का पैसा दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है. ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) के शेयर में मंगलवार को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा. बीएसई पर शेयर 5 फीसदी चढ़कर 854.95 रुपये पर पहुंच गया. अच्छी कमाई के आगे बढ़ने की उम्मीद में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर में अपर सर्किट लगा है.

शेयर बाजार में एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 0.63 फीसदी की गिरावट के मुकाबले ऑटो और यूटिलिटी व्हीकल कंपनी का ये शेयर पिछले तीन महीनों में 115 फीसदी उछला है. इसने 18 नवंबर, 2021 को 912 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल कर ली थी. फिलहाल ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक BSE पर टी ग्रुप के तहत कारोबार कर रही है. T2T सेगमेंट में, प्रत्येक ट्रेड का परिणाम डिलीवरी होता है और पोजीशन के इंट्रा-डे कारोबार की अनुमति नहीं होती है.

ये भी पढ़ें

IRCTC Tour Package: भगवान जगन्नाथ का मंदिर देखने के लिए ये टूर पैकेज है बेहद खास, जानें फ्लाइट समेत सभी खर्चों के बारे में

Cashback on LPG Booking: इस तरीके से गैस बुक कराएंगे तो पा सकते हैं हजारों का कैशबैक, जानिए क्या है आपके काम का ऑफर

ये देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी है. ये हैदराबाद में 10,000 यूनिट्स क्षमता वाली देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक बस फैक्ट्री भी स्थापित कर रही है. यह फैक्ट्री 600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और यह 150 एकड़ में फैली है.

कंपनी का कारोबार

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक 2003 से पॉलीमर इंसुलेटर का निर्माण कर रही है. कंपनी ने इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण के लिए एक चीनी बैटरी और इलेक्ट्रिक कार निर्माता के साथ करार किया है. इलेक्ट्रिक बसें ओलेक्ट्रा बीवाईडी के संयुक्त ब्रांड नाम के तहत बेची जाती हैं. इसने 30 सितंबर, 2021 तक भारत में अलग-अलग स्टेट ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स और कुछ प्राइवेट कंपनियों को कुल लगभग 386 ई-बसें सफलतापूर्वक वितरित की हैं.

Olectra Greentech की रेटिंग

रेटिंग एजेंसी ICRA ने सोमवार को सकारात्मक आउटलुक के साथ Olectra Greentech की रेटिंग बढ़ाई है. रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2022 की दूसरी छमाही में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के ई-बस डिवीजन के मजबूत प्रदर्शन करने की उम्मीद है. इससे इसके राजस्व और मार्जिन दोनों में बढ़ोतरी को सपोर्ट मिलने की संभावना है.

डिस्क्लेमर- यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी इन जगहों पर पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सितंबर में 7.9% बढ़ी भारत के कोर सेक्टर की ग्रोथ, उद्योगों के बेहतर प्रदर्शन ने बढ़ाई विकास दर
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम
सोने में बड़ी गिरावट से खरीदारों की मौज, एक महीने में 5% लुढके दाम

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget