एक्सप्लोरर

IREDA Share Price: 32 रुपये वाला इरेडा का स्टॉक 7 महीने में पहुंच गया 250 रुपये के करीब

IREDA Share Price: बजट में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए बड़े एलान की उम्मीद की जा रही है. इसी के चलते इरेडा के शेयर में तेजी है.

IREDA Stock Price: रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की एनबीएफसी कंपनी इरेडा के स्टॉक में जारी तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है. सोमवार 8 जुलाई, 2024 को बाजार में गिरावट के बावजूद इरेडा का शेयर अपने ऑलटाइम हाई पर जा पहुंचा है. बाजार बंद होने पर स्टॉक 250 रुपये से कुछ ही फासले की दूरी पर 246.38 रुपये पर क्लोज हुआ है लेकिन इससे पहले दिन के कारोबार के दौरान स्टॉक 249 रुपये के लेवल तक जा पहुंचा था. 

क्यों है इरेडा में तेजी

15 दिनों के बाद पेश होने वाले आम बजट के चलते इरेडा के स्टॉक में जोरदार तेजी देखी जा रही है. ये माना जा रहा है कि देश में बढ़ती बिजली की मांग और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार के इस बजट में रिन्यूएबल एनर्जी पर बड़ा फोकस रहने वाला है. इरेडा सोलर पावर, पवन उर्जा के क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों को कर्ज उपलब्ध कराती है. बजट में रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए बड़े एलान किए जा सकते हैं जिसका सीधा फायदा इरेडा को होगा. यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है.   

बजट में ऐसे भी प्रावधान का एलान संभव है जिससे रिन्यूएबल एनर्जी की फंडिंग से जुड़ी एनबीएफसी इरेडा सस्ते दर पर फंड जुटा सके. ये माना जा रहा कि इरेडा को इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 54EC के तहत शामिल करने की घोषणा हो सकती है. ऐसे में निवेशक इरेडा के बॉन्ड खरीदेंगे तो कैपिटल गेन टैक्स से छूट मिलेगी. आईसीआईसीआई डायरेक्ट के मुताबिक सरकार वित्त वर्ष 2029-30 तक रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी को बढ़ाकर 500 गीगावाट करना चाहती है जिसपर 24.43 लाख करोड़ निवेश की दरकार होगी जिसमें इरेडा की बड़ी भूमिका होगी. सरकार के रुफटॉप सोलर योजना का भी इरेडा को लाभ होगा. 

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने इरेडा के शेयर को निवेशकों को खरीदने देते हुए कहा था कि स्टॉक 12 महीने में 250 रुपये तक जा सकता है लेकिन रिपोर्ट के आने के बाद पांचवें सेशन में ही स्टॉक 250 रुपये तक जा पहुंचा है. नवंबर 2023 में इरेडा का 32 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आईपीओ आया था. और आईपीओ प्राइस से स्टॉक में 670 फीसदी का उछाल पिछले 7 महीने में आ चुका है. साल 2024 में स्टॉक ने निवेशकों को 140 फीसदी का रिटर्न दिया है. जबकि एक हफ्ते में 26 फीसदी और एक महीने में शेयर ने 36 फीसदी का रिटर्न दिया है. और जानकारों की मानें तो बजट पेश होने तक स्टॉक में तेजी जारी रह सकती है. 

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें 

हल्दीराम में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती है प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन, 70,000 करोड़ के वैल्यूएशन पर डील संभव

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget