एक्सप्लोरर

Mufin Green Finance: इस एनबीएफसी शेयर का कमाल, 6 महीने में 5 गुना हुआ निवेशकों का पैसा

Multibagger NBFC Stock: आज भले ही इस शेयर का भाव हल्के नुकसान में है, लेकिन इससे पहले लगातार अपर सर्किट लग रहा था और शेयर रोज नई ऊंचाई हासिल कर रहा था...

मुफिन ग्रीन फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों ने बाजार में कमाल का प्रदर्शन किया है. पिछले कुछ समय में इस शेयर ने ऐसी रैली दिखाई है कि इसकी गिनती सबसे अच्छे मल्टीबैगरों में होने लगी है. इसकी रैली में इन्वेस्टर्स देखते-देखते मालामाल हो गए हैं.

शुरुआती सेशन में हल्की गिरावट

मुफिन ग्रीन फाइनेंस के शेयर आज नुकसान में हैं. इस शेयर ने आज कारोबार की शुरुआत हल्की गिरावट के साथ की है. शुरुआती कारोबार में शेयर मामूली नुकसान के साथ 230 रुपये के पास ट्रेड कर रहा था. हालांकि शुरुआती सेशन के चंद मिनटों के ट्रेंड से लग रहा था कि शेयर आज भी तेजी रिकॉर्ड करेगा. चंद मिनटों में करीब 0.70 फीसदी की गिरावट रिकवर हो चुकी थी.

इस तरीके से आई मल्टीबैगर रैली

इस शेयर ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. बीते 5 दिनों में इस शेयर के भाव में 16 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं एक महीने में शेयर 36 फीसदी से ज्यादा चढ़ा हुआ है. बीएसई पर इस शेयर ने पिछले 6 महीने में 400 फीसदी की शानदार तेजी दिखाई है. वहीं बीते एक साल में इस शेयर ने 34.23 रुपये के लो लेवल से 230.20 रुपये के हाई लेवल तक का सफर तय किया है. यानी यह शेयर पिछले 6 महीने में 5 गुना और साल भर में करीब 7 गुना मजबूत हुआ है.

बाजार में आज भी डिमांड में है शेयर

आज भी बाजार में इस शेयर की अच्छी वॉल्यूम देखी जा रही है. शुरुआती सेशन में इस शेयर का बीएसई पर वॉल्यूम 1,17,615 था. वहीं एनएसई पर ट्रेड वॉल्यूम 2,38,708 था. इस शेयर पर पिछले कुछ दिनों से लगातार अपर सर्किट लग रहा था. लगातार अपर सर्किट के दम पर इस शेयर ने एक दिन पहले 230.20 रुपये का नया 52-वीक हाई बनाया था. इस जबरदस्त रैली के दम पर कंपनी का एमकैप अब बढ़कर 3,500 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एलन मस्क को लगा कोर्ट से तगड़ा झटका, अपनी कंपनी से नहीं ले सकते हैं इतना ज्यादा पैसा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
TDS कट चुका है पर नहीं भरा ITR, जान लें नियम नहीं तो कर बैठेंगे अपना नुकसान
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
न्यू नोएडा में जमीन अधिग्रहण शुरू, जेवर एयरपोर्ट जैसी मिलेगी कीमत, 37 गांवों पर नजर
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई
Business Idea: लाखों नहीं, बिना पैसे शुरू करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी कमाई

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget