एक्सप्लोरर

Elon Musk Salary: एलन मस्क को लगा कोर्ट से तगड़ा झटका, अपनी कंपनी से नहीं ले सकते हैं इतना ज्यादा पैसा!

Elon Musk Tesla Package: एलन मस्क का विवादित पैकेज दुनिया के अधिकांश चोटी के अमीरों की पूरी दौलत से ज्यादा है. पैकेज को अदाल में चुनौती दी गई थी...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क को एक अमेरिकी कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने एलन मस्क को उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला से मिलने वाले भारी-भरकम हजारों करोड़ रुपये के पैकेज पर आपत्ति है. कोर्ट की राय में मस्क अपनी कंपनी से इतना पैसा लेने के हकदार नहीं हैं.

पैकेज से ज्यादा सिर्फ 26 लोगों की दौलत

टेस्ला के बोर्ड ने एलन मस्क के नए पैकेज को मंजूरी दी थी. एलन मस्क का यह पैकेज 55 बिलियन डॉलर से भी ज्यादा का है. भारतीय करेंसी में यह रकम 45,700 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो जाती है. यह पैकेज कितना भारी-भरकम है, उसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि दुनिया भर में गिने-चुने लोग ही इससे ज्यादा की दौलत रखते हैं. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट के अनुसार, अभी दुनिया में सिर्फ 26 लोग ऐसे हैं, जिनकी कुल नेटवर्थ 45 बिलियन डॉलर से ज्यादा है. भारत में तो सिर्फ मुकेश अंबानी और गौतम अडानी की ही पूरी दौलत इस आंकड़े से ज्यादा है.

अदालत ने इस कारण जताई आपत्ति

डेलावेयर की एक अदालत ने मस्क के पैकेज को दी गई चुनौती पर सुनवाई करते हुए कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने टेस्ला में अपने पैकेज को प्रभावित किया है. अदालत के अनुसार, मस्क के पैकेज में खामियां हैं. कंपनी की ओर से पैकेज पर नेगोशिएट करने वाले लोगों के साथ मस्क के गहरे संबंध हैं. इस तरह उन्होंने पैकेज के टर्म्स को अपने हिसाब से डिक्टेट किया और भारी-भरकम पैकेज को बोर्ड से मंजूर कराया. यह कंपनी के हित में नहीं है.

अदालत के फैसले पर मस्क का रिएक्शन

मस्क ने अदालत के इस आदेश के बाद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पोस्ट किया- कभी भी डेलावेयर स्टेट में अपनी कंपनी नहीं बनाएं. अगर आप चाहते हैं कि कंपनी के मामलों पर शेयरहोल्डर निर्णय लें तो मैं नेवाडा या टेक्सास में कंपनी बनाने का सुझाव देता हूं.

मस्क ने कंपनी से रख दी अब ये डिमांड

एलन मस्क ईवी कंपनी टेस्ला के फाउंडर हैं. अभी कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 13 फीसदी है. हाल ही में मस्क ने टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की डिमांड की है. उन्होंने कंपनी के बोर्ड को अपने लिए नया कंपनसेशन पैकेज तैयार करने के लिए कहा है, जिसमें उनकी हिस्सेदारी बढ़ाई जाए. पिछले सप्ताह अर्निंग कॉल के दौरान उन्होंने कहा कि बोर्ड ऐसा पैकेज तैयार करे, जिससे कंपनी में उन्हें 25 फीसदी हिस्सेदारी मिले. मस्क का कहना है कि 25 फीसदी हिस्सेदारी के साथ वह टेस्ला को कंट्रोल तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन कंपनी के ऊपर उनका ठीक-ठाक प्रभाव रहेगा.

इतनी है एलन मस्क की मौजूदा दौलत

एलन मस्क लंबे समय से दुनिया के चोटी के अमीरों में शुमार हैं. उनकी नेटवर्थ में सबसे बड़ा हिस्सा टेस्ला की हिस्सेदारी का है. बीते दिनों फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट ने उन्हें नेटवर्थ के मामले में पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके हैं. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट के हिसाब से मस्क की मौजूदा नेटवर्थ 210 बिलियन डॉलर के पार निकल चुकी है. अर्नाल्ट 208 बिलियन डॉलर के साथ अब दूसरे नंबर पर हैं.

ये भी पढ़ें: अयोध्या को मिलने वाला है 8 नई उड़ानों का तोहफा, इस दिन से होने वाली है शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget