एक्सप्लोरर

Byju's Crisis: एनसीएलटी ने दिया बायजू को तगड़ा झटका, दूसरे राइट्स इश्यू पर लगाई रोक

Byju's Rights Issue: एडटेक स्टार्टअप कंपनी बायजूज के राइट्स इश्यू पर एनसीएलटी ने रोक लगा दी है और शेयरधारकों पर यथास्थिति बरकरार रखने को कहा है...

एडटेक कंपनी बायजूज की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कर्ज व वित्त के संकटों से जूझ रही कंपनी को अब एनसीएलटी से ताजा झटका लगा है, जिसने उसके दूसरे राइट्स इश्यू पर रोक लगा दी है और शेयरधारकों के मामले में यथास्थिति को बरकरार रखने के लिए कहा है.

यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश

एनसीएलटी ने 13 जून के अपने हालिया आदेश में बायजूज को साफ तौर पर कहा कि वह अपने मौजूदा शेयरधारकों और उनकी शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं कर सकती है. इसका मतलब हुआ कि कंपनी अपने प्रस्तावित राइट्स इश्यू को लेकर आगे नहीं बढ़ सकती है. एनसीएलटी का कहना है कि मुख्य याचिका पर जब तक सुनवाई नहीं हो जाती है, यथास्थिति को बनाए रखना है.

पिछले महीने खुला था इश्यू

बायजूज ने अपनी वित्तीय दिक्कतों को कम करने के लिए राइट्स इश्यू के जरिए पैसे जुटाने की योजना तैयार की थी. यह राइट्स इश्यू 13 मई को खुला था और 13 जून तक ओपन रहा था. एनसीएलटी का आदेश राइट्स इश्यू के अंतिम दिन आया है. बायजूज इससे पहले भी राइट्स इश्यू के जरिए पैसे जुटा चुकी है. यह उसका दूसरा राइट्स इश्यू था.

रकम का नहीं कर पाएगी इस्तेमाल

हालांकि अब एनसीएलटी के आदेश के बाद बायजूज के दूसरे राइट्स इश्यू पर रोक लग चुकी है. इस इश्यू में कंपनी ने आदेश आने से पहले तक जो भी फंड जुटाया है, वह उसका किसी भी काम में इस्तेमाल नहीं कर पाएगी. बायजूज को दूसरे राइट्स इश्यू से जुटाई गइ रकम को एक अलग बैंक अकाउंट में रखना होगा.

देने होंगे बैंक अकाउंट के डिटेल

बायजूज को इसके अलावा एस्क्रो बैंक अकाउंट के भी डिटेल जमा करने होंगे. एनसीएलटी ने कंपनी को उस एस्क्रो बैंक अकाउंट के डिटेल्स जमा करने को कहा है, जिसमें पहले राइट्स इश्यू के पैसे आए थे. कंपनी को पहले राइट्स इश्यू के खुलने से लेकर आदेश तक की तारीख तक के बैंक डिटेल देने होंगे. बायजूज का पहला राइट्स इश्यू 29 जनवरी को खुला था. डिटेल देने के लिए एनसीएलटी ने बायजूज को 12 जून से 10 दिनों का यानी 22 जून तक का समय दिया है.

अर्श से फर्श पर गिरी कंपनी

बायजूज एक समय भारतीय स्टार्टअप जगत का सबसे चमकता सितारा बन गई थी. 2022 की फंडिंग राउंड में 22 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के बाद बायजूज भारत की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टटप कंपनी भी बन गई थी. हालांकि अब हाल ऐसा है कि कंपनी अपने कर्मचारियों को सैलरी तक दे पाने में संघर्ष कर रही है.

ये भी पढ़ें: अमेरिका का ऐसा दबदबा! सिर्फ 5 कंपनियां देती हैं चीन की पूरी अर्थव्यवस्था को टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
जियो ने फाइल किया RHP, 21 अक्टूबर से खुलेगा IPO, जारी होंगे 27 करोड़ शेयर
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम कितने रुपए मिलेंगे?
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget