एक्सप्लोरर

Moody's India Outlook: पहली तिमाही के जीडीपी डेटा के बाद अब मूडीज ने दी खुशखबरी, बढ़ाकर इतना कर दिया अनुमान

Moody's Global Macro Outlook: एक दिन पहले जीडीपी के आधिकारिक आंकड़े जारी हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2023 तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है...

भारतीय अर्थव्यवस्था को महीने के पहले दिन शानदार खुशखबरी मिली है. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने साल 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ा दिया है. इससे एक दिन पहले सरकार ने पहली तिमाही के लिए जीडीपी का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया था, जिसके हिसाब से भारत की वृद्धि दर किसी भी अन्य बड़ी अर्थव्यवस्था की तुलना में सबसे ज्यादा है.

इतना बढ़ा दिया ग्रोथ का अनुमान

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने शुक्रवार को Global Macro Outlook रिलीज किया, जिसमें उसने भारत को लेकर भी अपना अनुमान जाहिर किया. मूडीज के अनुसार, साल 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 फीसदी रहने वाली है. इससे पहले मूडीज ने कहा था कि 2023 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 5.5 फीसदी रहने वाली है.

पहली तिमाही में ऐसा रहा डेटा

एनएसओ ने इससे एक दिन पहले गुरुवार को पहली तिमाही के आंकड़े जारी किया था. एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार, पहली तिमाही में सालाना आधार पर भारतीय अर्थव्यवस्था ने 7.8 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की. यह आंकड़ा रिजर्व बैंक के पहली तिमाही के लिए 8 फीसदी की वृद्धि दर के अनुमान से तो कम है, लेकिन यह तमाम प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे ज्यादा है.

अगले साल हो जाएगा नुकसान

मूडीज ने पहली तिमाही की शानदार वृद्धि दर को लेकर कहा कि अप्रैल से जून 2023 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ने में सर्विस सेक्टर के मजबूत विस्तार और कैपिटल एक्सपेंडिचर से मदद मिली है. हालांकि मूडीज ने इसके साथ ही अगले साल के लिए आशंकाएं भी जाहिर की हैं. मूडीज का कहना है कि चूंकि यह साल शानदार गुजर रहा है और दूसरी तिमाही ने ऊंचा बेस तैयार किया है, 2024 में भारत की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी से घटाकर 6.1 फीसदी किया जा रहा है.

ऐसा रहा है आधा साल

साल 2023 की बात करें तो अभी तक साल के पहले 8 महीने बीत चुके हैं और आज से नौवां महीना यानी सितंबर शुरू हो चुका है. इन 8 महीनों में से पहले 6 महीने यानी आधे साल के आधिकारिक आंकड़े सामने आ चुके हैं. अप्रैल-जून की तिमाही में ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है, जबकि इससे पहले मार्च 2023 तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने 6.1 फीसदी की दर से वृद्धि दर्ज की थी.

आने वाली तिमाहियों के अनुमान

आने वाली तिमाहियों की बात करें तो रिजर्व बैंक ने जुलाई-सितंबर 2023 के तीन महीनों के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया है. वहीं रिजर्व बैंक का अनुमान है कि साल की अंतिम तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2023 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ने की रफ्तार 6 फीसदी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: वित्त वर्ष की शानदार हुई शुरुआत, पहली तिमाही में 7.8 फीसदी की दर से बढ़ी अर्थव्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget