एक्सप्लोरर

Money Transfer: गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होने पर कैसे मिलेगा वापस, जानिए क्या है सबसे आसान तरीका

अगर आप गलती से गलत अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर देते हैं, तो आपके पैसे को वापस लाया जा सकता है. जानिए क्या है सबसे आसान तरीका.

Money Transferred To A Wrong Account: आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते समय बहुत सी सावधानियां बरतते हैं, लेकिन इसके बावजूद गलतियां हो जाती हैं. अगर एक संख्या भी गलत हो जाए, तो आपकी मेहनत से कमाया पैसा गलत खाते में चला जाता है. अगर आप ऐसी गलती कर चुके हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

RBI को मिली काफी शिकायत

इस बारे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ओम्बड्समैन स्कीम (RBI Ombudsman Scheme), 2021-22 की सालाना रिपोर्ट जारी कर दी है. आरबीआई ने इस रिपोर्ट में जानकारी दी है कि साल के दौरान मिली शिकायतों में ज्यादातर डिजिटल भुगतान और ट्रांजैक्शन के तरीकों से संबंधित आई है. 

ऐसे वापस मिलेगा पैसा 

अगर आपका पैसा गलत खाते में चला गया है, तो आप उसे कैसे वापस ला सकते है यही सोचते है. इसके लिए, आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा. RBI की वेबसाइट के अनुसार, पैसा गलत अकाउंट में ट्रांसफर हो जाने के बाद आपको सबसे पहले अपनी बैंक को पूरे मामले की जानकारी देनी चाहिए. आप अपने बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं. आपको कॉल करके उन्हें ट्रांजैक्शन की सभी डिटेल्स देनी होगी. इसके बदले में बैंक आपको रिक्वेस्ट या कंप्लेंट नंबर देगा. 

ईमेल पर भेजे जानकारी 

आपको गलत ट्रांसफर को लेकर बैंक के कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट को ईमेल भेजकर भी जानकारी दे सकते हैं. यानी आपके बैंक से संबंधित सभी संवाद के लिखित दस्तावेज मौजूद रहेंगे. इसका एक और तरीका भी है. आप बैंक की होम ब्रांच पर जाकर मैनेजर के साथ बात कर सकते हैं और गलत ट्रांसफर का आधिकारिक नोटिफिकेशन सब्मिट कर सकते हैं.

वापस आएगा पैसा

अगर दिया गया अकाउंट नंबर गलत है या मौजूद नहीं है, तो तुरंत आपके अकाउंट में पैसा वापस डाल दिया जाएगा. अगर डिटेल्स मान्य हैं और पैसा चला गया है, तो इसे वापस लेना इसे हासिल करने वाले पर पूरी तरह निर्भर होगा. अगर पैसा प्राप्त करने वाला व्यक्ति ट्रांजैक्शन रिवर्स करने के लिए मंजूरी दे देता है, तो आपको बिना किसी दिक्कत के अपना पैसा वापस मिल मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Dividend Decision: क्या होता है कंपनियों का लाभांश, इन कंपनियों ने अपने निवेशकों को दिया अच्छा डिविडेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
UPI MDR फ्रेमवर्क में संशोधन जरूरी, रिपोर्ट में IIT बॉम्बे
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
महिला ने 20 करोड़ में खरीदी 196 पार्किंग, फिर मनमाना किराया वसूला, कोर्ट पहुंचा मामला
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
जुलाई 2027 तक का अल्टीमेटम, पूरी तरह से बंद होंगी पेट्रोल वाली बाइक टैक्सी
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget