एक्सप्लोरर

Dividend Decision: क्या होता है कंपनियों का लाभांश, इन कंपनियों ने अपने निवेशकों को दिया अच्छा डिविडेंड

देश की कई कंपनियां लाभांश या डिविडेंड देती है. कंपनियों का डिविडेंड क्या होता है. हम आपको इस खबर में डिविडेंड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

Dividend Distribution Policy : सरकारी कंपनी के शेयर्स (Shares) अक्सर अपने निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देने के लिए जाने जाते हैं. जैसे एनएमडीसी (NMDC), आरईसी (REC), हुडको (HUDCO) से लेकर कोल इंडिया (Coal India) तक का सभी ने अच्छा खासा रिकॉर्ड डिविडेंड दिया है. इन शेयर्स में लोगों को 9 प्रतिशत से भी अधिक का डिविडेंड मिला है.

कोई फिक्स नहीं होता रिटर्न

कंपनियों का डिविडेंड देना कोई फिक्स रिटर्न नहीं है. फिर भी यह एक अच्छा विकल्प होता है. बीते कुछ सालों में प्राइवेट कंपनियों में से पीसीबीएल (PCBL), पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन (Polyplex Corporation), इंडस टावर (Indus Towers) और आईटीसी (ITC) को देखें, तो इनके स्टॉक्स पर इंवेस्टर्स को अच्छा रिटर्न मिला है. कौन सी कंपनियां हैं, जिनसे हम बढ़िया डिविडेंड की उम्मीद कर सकते हैं.

क्या होता है डिविडेंड 

आईडीबीआई कैपिटल (IDBI Capital) की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ कंपनियों ने अपने स्टॉक होल्डर्स को कम से कम 5 प्रतिशत तक डिविडेंड यानि लाभांश दिया है. आम तौर पर जब कंपनियां अच्छा मुनाफा कमाती हैं, तो उसका एक हिस्सा सभी शेयर होल्डर्स में देती हैं. लाभ का यही अंश लाभांश या डिविडेंड कहलाता है. कितना डिविडेंड दिया जाना है, इसका फैसला कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स करते हैं. 

इन कंपनियों ने 6 से 7 फीसदी डिविडेंड 

आईडीबीआई कैपिटल की रिपोर्ट के अनुसार, प्राइवेट सेक्टर की इन 7 कंपनियों ने अपने इंवेस्टर्स को अच्छा डिविडेंड दिया है. इसमें कार्बन ब्लैक बनाने वाली कंपनी पीसीबीएल (PCBL) का शेयर बीते 6 महीने में जहां 21 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को 7.6 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है. दूसरा पॉलीप्लेक्स कॉरपोरेशन (Polyplex Corporation) का डिविडेंड 6.5 प्रतिशत रहा है. हालांकि बीते 6 महीने में इसके शेयर प्राइस में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है. वही तीसरी कंपनी बैकिंग टेक सॉल्युशंस में काम करने वाली कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेस सॉफ्टवेयर (Oracle Financial Services Software) का डिविडेंड 6.3 प्रतिशत रहा है. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 4 प्रतिशत गिरा है.

इन 4 कंपनियों ने दिया डिविडेंड 

इलेक्ट्रिकल यूटिलिटी कंपनी सीईएससी (CESC) ने इंवेस्टर्स को 5.8 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है. इसका शेयर प्राइस पिछले 6 महीने में चार प्रतिशत चढ़ा है. वही मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी इंडस टावर्स (Indus Towers) ने 5.8 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है. हालांकि कंपनी का शेयर 6 महीने में 11 फीसदी गिरा है. एफएमसीजी सेक्टर की बड़ी कंपनी आईटीसी लिमिटेड (ITC Limited) का शेयर पिछले 6 महीने में जहां 15 प्रतिशत चढ़ा है. वहीं कंपनी ने इंवेस्टर्स को 5.2 प्रतिशत डिविडेंड भी दिया है. वही स्वराज इंजन (Swaraj Engines) ने इंवेस्टर्स को 5 प्रतिशत का डिविडेंड दिया है. वहीं कंपनी का शेयर भी छह माह में 6 प्रतिशत बढ़ा है.

ये भी पढ़ें- Tesla Owners Protest: चीन में टेस्ला कार के शोरूमों पर लोगों ने किया जमकर हंगामा, जानें क्यों भड़क उठे ग्राहक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Petrol Diesel Price Hike: सस्ता नहीं अब महंगा ही होगा पेट्रोल-डीजल! कारण समझ लें
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन और लॉन्ग वीकेंड, होटल और फ्लाइट टिकट हुए महंगे
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बदले नियम, अब नहीं मिलेगा 4 लाख का एजुकेशन लोन
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम
Crypto निवेश में इस राज्य का दबदबा, दिल्ली-मुंबई भी पीछे, चौंका देगा नाम

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget