एक्सप्लोरर

Money Rule Changing: 1 मार्च से बदलेंगे फास्टैग से लेकर GST के नियम, जेब पर डालेंगे असर

Money Rules Changing: कल 1 मार्च से जीएसटी से लेकर फास्टैग के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जो आम लोगों पर सीधे तौर पर असर डालने वाले हैं.

Money Rules Changing from 1 March 2024: फरवरी का आज आखिरी दिन है और कल से मार्च की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में नए माह की शुरुआत के साथ ही पैसे से जुड़े कई नियमों में बदलाव हो जाएगा. एसबीआई के क्रेडिट कार्ड, फास्टैग से लेकर जीएसटी तक के रूल्स कल से बदल जाएंगे. जानते हैं उन बदलावों के बारे में जो आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर असर डालने वाले हैं.

बदल सकते हैं रसोई गैस के दाम

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत तय करती है. ऐसे में उम्मीद है कि कल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ बदलाव कर सकती हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधे तौर पर असर डाल सकता है.

जीएसटी के नियम में हो रहा बदलाव

केंद्र सरकार ने जीएसटी के नियमों (GST Rules Changing From 1 March 2024) में बड़ा बदलाव किया है. अब 5 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस करने वाले कारोबारी बिना ई-चालान (e-Invoice) के ई-वे बिल (e way Bill) जनरेट नहीं कर पाएंगे. यह नियम शुक्रवार से लागू हो जाएगा.

फास्टैग के नियम में हो रहा बदलाव

नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग के नियमों में बदलाव करते हुए इसमें केवाईसी को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में फास्टैग में केवाईसी अपडेट कराने की आज आखिरी तारीख है. अगर आप ऐसा करने में असफल रहते हैं तो NHAI आपके फास्टैग को निष्क्रिय कर देगा.

एसबीआई क्रेडिट कार्ड के नियम में हो रहा बदलाव

देश के सबसे बड़े सरकारी क्षेत्र के बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव का फैसला किया है. बैंक अपने मिनिमम डे बिल कैलकुलेशन के नियम में 15 मार्च से बदलाव करने जा रहा है. बैंक इसकी जानकारी ग्राहकों को ई-मेल के जरिए दे रहा है.

मार्च में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

मार्च 2024 में देशभर के अलग-अलग राज्यों में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं. इसमें साप्ताहिक शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा महाशिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे के कारण कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आपको बैंक से संबंधित कोई जरूरी काम है तो छुट्टियों की लिस्ट को चेक करके ही बाहर निकलें.

ये भी पढ़ें-

GDP Data: जीडीपी डेटा में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब इतनी बार आएंगे अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Food Delivery: आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
आसमान से होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने मिलाया Zipline से हाथ
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
बिना OTP शेयर किए कटे 9854 रुपए, कोर्ट ने बैंक को सिखाया सबक
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
FDA पर उल्टा पड़ा दांव, दुकान सील करने पर लगा 5 लाख का जुर्माना
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget