एक्सप्लोरर

Money Management for Kids: गुल्लक भरने के अलावा भी बच्चों को डलवाएं ये आर्थिक आदतें, जीवनभर आएंगी काम

बच्चों को पैसे का मैनेजमेंट सिखाने के लिए माता-पिता को जल्दी ही पहल करनी चाहिए और इसके लिए यहां पर कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं जो अभिभावकों के काम के हैं.

Money management Ideas for Kids: आजकल की पेरेंटिंग में बड़ा बदलाव आ गया है और क्रय शक्ति बढ़ने से माता-पिता अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करने की कोशिश करते हैं. आजकल बच्चे भी इस कॉन्सेप्ट से अनजान से लगते हैं जब उन्हें समझाया जाता है कि उनकी हर पसंद की वस्तु या प्रोडेक्ट उन्हें क्यों नहीं दिलाया जा सकता है. ऐसी ही वजह से ये और भी जरूरी हो जाता है कि उन्हें पैसों का प्रबंधन सिखाया जाए और आर्थिक मोर्चे पर समझदार बनाया जाए. 

अधिकांश घरो में बच्चों को पैसे बचाने के लिए गुल्लक या पिगी बैंक दिया जाता है जिसमें वो अपनी छोटी-छोटी रकम जमा करते हैं. अब बदलते दौर में लेकिन ये जरूरी हो चला है कि बच्चों को गंभीरता से पैसे बचाने या पैसे की वैल्यू से भी परिचित कराया जाए, लिहाजा हम यहां आपको ऐसी कुछ बातें बता रहे हैं जिनसे बच्चों को आर्थिक तौर पर समझदार बनाया जा सकता है.

मौजूदा दौर में आए हैं ये बदलाव
मौजूदा दौर में बच्चे टेक्निकल मोर्चों पर काफी जागरुक हैं और हर तरह की तकनीकी जटिलताओं को आसानी से समझ जाते हैं. प्री-टीन या टीनेजर्स तकनीक सीखने के साथ पढ़ाई में लगे हैं, वो ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए स्वतंत्र हैं और डिजिटल पेमेंट भी बड़ी सरलता से कर लेते हैं. ये 90 के दशक में सोचा भी नहीं जाता था कि टीनेजर्स को 
इतनी आर्थिक स्वतंत्रता दी जाएगी.

बच्चों को क्या सिखाया जाए और कैसे
बदलते समय में जहां बच्चे पेमेंट करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग और अपनी पसंद के प्रोडेक्ट खरीदने के लिए पढ़ाई के साथ साथ माता पिता के दिए गए कैश पर निर्भर नहीं हैं तो ये भी मानिए कि उनके पास अभी भी कोमल मन है जो मनचाही चीज को खरीदने के लिए उत्सुक रहता है. लेकिन जैसा कि पहले भी बताया गया है उन्हें इतना समझदार बनाना होगा कि वो पैसों की कीमत जानें.

बच्चों के लिए कुछ जरूरी टिप्स

  • साइकिल या फोन लगभग सभी किड्स के लिए पसंदीदा वस्तुओं में से एक है और इसको खरीदने के लिए पहले उन्हें हर महीने पॉकेट मनी दें और इसे बचाने के गुर भी समझाएं.
  • रिश्तेदारों से मिलने वाले कैश रूपी उपहार को बच्चों को दें और उनसे कहें कि वो इसको संभालें और अपनी तरफ से बढ़ाने के लिए कुछ एक्स्ट्रा कोशिश करें.
  • हर महीने बचाई जाने वाली रकम पर अगर माता-पिता कुछ इंसेटिव बच्चों को दें तो वो सेविंग के लिए ज्यादा उत्सुक होंगे और इसके साथ ही उन्हें कंपाउंडिंग के कॉन्सेप्ट से भी रूबरू कराएं.
  • बच्चों को कुछ ऐसे टास्क कराएं जिनके पूरा होने पर आप उन्हें रिवॉर्ड के रूप में कैश दें जिससे वो इस बात की महत्ता समझेंगे कि कैसे काम करने के जरिए वो आगे जाकर कमाएंगे.
  • बच्चों को जरूरत से ज्यादा पैसा देना भी हानिकारक हो सकता है लिहाजा उन्हें दी जा रही रकम पर नजर भी बनाए रखें.

ये भी पढ़ें

IRCTC Tour Packages: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने हैं तो जानें रेलवे के मातारानी राजधानी पैकेज के बारे में

Health Insurance: जानें नेटवर्क और नॉन-नेटवर्क हॉस्पिटलाइजेशन का फर्क जो आपकी करेगा मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget