एक्सप्लोरर

Budget 2022: नया स्मार्टफोन खरीदना अब होगा सस्ता, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को बजट से मिला 'बूस्टर'

Union Budget 2022 : बजट 2022 में वित्त मंत्री ने मोबाइल फोन, चार्जर, ट्रांसफॉर्मर, कैमरा लेंस समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है. इससे ये चीजें सस्ती होंगी.

Union Budget 2022 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने अपने दूसरे डिजिटल बजट में डिजिटल सेक्टर का काफी ध्यान रखा. बजट 2022 में उन्होंने मोबाइल फोन (Mobile),  मोबाइल चार्जर, ट्रांसफॉर्मर, कैमरा लेंस समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया है. इस फैसले से ये चीजें सस्ती होंगी. वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद भारत में ही इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के उत्पादन को ज्यादा से ज्यादा करने पर जोर है. आइए डालते हैं नजर क्या-क्या इलेक्ट्रॉनिक चीजें हो सकती हैं सस्ती.

कैसे कम होगी कीमत

दरअसल, बजट (Budget) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोबाइल फोन कैमरा लेंस, ट्रांसफॉर्मर और मोबाइल फोन चार्जर समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम (Electronic Items) और उनके पार्ट्स पर छूट की घोषणा की है. इन पर ड्यूटी कंसेशन मिलने से मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स का भारत में निर्माण तेज होगा. यानी इसे ज्यादा से ज्यादा कंपनियां बनाने को आगे आएंगी. इन्हें बनाने में खर्च कम आएगा तो कीमत भी कम होगी. यानी लोगों को मोबाइल, फोन चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम अब सस्ते मिलेंगे. इसके अलावा सरकार ने वियरेबल डिवाइसेज, ऑडियो डिवाइसेज, इलेक्ट्रॉनिक्स स्मार्ट मीटर्स के निर्माण को भी देश में बढ़ावा देने के लिए कस्टम ड्यूटी घटाने की बात कही है. इससे इनकी भी कीमतें कम होंगी.

ये भी पढ़ें : Budget 2022: क्या होती है ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल करेंसी? भारत के लोगों को क्या होगा फायदा

पिछले साल हुई थी बढ़ोतरी

बता दें कि पिछले साल जब निर्मला सीतारमण ने 2021-22 के लिए बजट पेश किया था तो उसमें मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर कस्टम ड्यूटी में 2.5 पर्सेंट की बढ़ोतरी की थी. इससे विदेश से आने वाले मोबाइल और उनके पार्ट्स देश में आते-आते महंगे हो जाते थे. ऐसे में वह यहां भी महंगे मिलते थे.

ये भी पढ़ें : Budget 2022: बजट में सरकार ने किसानों, युवाओं और मिडिल क्लास को दी बड़ी सौगात, जानें किसको क्या मिला खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget