एक्सप्लोरर

Microsoft Lay off: माइक्रोसॉफ्ट ने की कर्मचारियों की छंटनी, जानिए कंपनी ने क्या वजह बताई

Microsoft Lay off: वैश्विक या ग्लोबल मंदी की आहट के बीच कई कंपनियां स्टाफ कम करने की दिशा में काम कर रही हैं और इस कड़ी में अब टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट का भी नाम आ गया है.

Microsoft Lay off: हाल फिलहाल में दुनिया की कई बड़ी कंपनियां छंटनी के संकेत दे रही हैं और आर्थिक मंदी की आहट का हवाला देकर अपना वर्कफोर्स कम कर रही हैं. ये कवायद अब बिग टेक कंपनियों तक पहुंच गई है. सत्या नडेला द्वारा संचालित माइक्रोसॉफ्ट 'रीस्ट्रक्चरिंग' के हिस्से के रूप में कर्मचारियों की छंटनी करने वाली पहली टेक दिग्गज बन गई है. माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी उसके कार्यालयों और प्रोडक्ट डिविजन्स के 1.81 लाख कर्मचारियों की लगभग 1 फीसदी है.

छंटनी के पीछे स्ट्रक्चरल एडजेस्टमेंट को बताया वजह
माइक्रोसॉफ्ट ने मंगलवार देर रात एक बयान में बिजनेस टेलीविजन चैनल को बताया, "सभी कंपनियों की तरह हम नियमित रूप से अपनी व्यावसायिक प्राथमिकताओं का मूल्यांकन करते हैं और उसी के मुताबिक स्ट्रक्चरल एडजेस्टमेंट करते हैं." कंपनी ने कहा, "हम अपने व्यवसाय में निवेश करना जारी रखेंगे और आने वाले वर्ष में कुल मिलाकर कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करेंगे." हालांकि कंपनी में छंटनी की ये खबर 5 साल में पहली बार आई है.

माइक्रोसॉफ्ट ने हायरिंग भी घटाई 
माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज, टीम्स और ऑफिस ग्रुप्स में हायरिंग को भी कम कर दिया है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस जानकारी को कंफर्म किया है कि कल उन्होंने कुछ कर्मचारियों को एलिमिनेट करने की दिशा में काम किया है. 

माइक्रोसॉफ्ट ने घटाया आय और राजस्व अनुमान
माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी तीसरी तिमाही में मजबूत आय दर्ज की, जिसमें क्लाउड राजस्व में 26 फीसदी की बढ़त (ऑन-ईयर) और कुल राजस्व 49.4 बिलियन डॉलर था. हालांकि, पिछले महीने, कंपनी ने अपने चौथी तिमाही में रेवेन्यू और इनकम गाइडेंस को नीचे की ओर संशोधित किया.

हाल फिलहाल में इन कंपनियों ने की वर्कफोर्स की कटौती
ट्विटर ने भी अपनी भर्ती टीम में 30 फीसदी की कटौती की है, जबकि एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी कर रही है. जिन अन्य टेक कंपनियों ने हायरिंग को धीमा किया है, उनमें एनवीडिया, स्नैप, उबर, स्पॉटिफाई, इंटेल और सेल्सफोर्स शामिल हैं. मीडिया ने बताया कि क्लाउड प्रमुख ओरेकल ने हाल ही में लागत में कटौती के उपायों में 1 बिलियन डॉलर तक बचाने के लिए हजारों कर्मचारियों की छंटनी करने पर विचार किया है.

ये भी पढ़ें

Amazon Uber: अमेजन, उबर ने मिलाया हाथ, भारत में प्राइम मेंबर्स को उबर राइड अपग्रेड का ऑफर मिलेगा

Inflation: देश में महंगाई दर मार्च 2023 तक 5 फीसदी होगी, जानें SBI की इस उम्मीद की क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
फूट-फूटकर रोए TMC सांसद कल्याण बनर्जी, मां दुर्गा से मांगा आशीष- VIDEO वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget