एक्सप्लोरर

Gold Loan Tips: गोल्ड लोन लेना चाहते हैं? नियमों और शर्तों को अच्छी तरह जान लें

सोने के लिए लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) रेशियो को 75 फीसदी से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक के लिए 90 फीसदी कर दिया है. यानी अब आपको गोल्ड के 90 फीसदी कीमत तक लोन मिल सकता है.

गोल्ड के दाम भले ही तेजी हो और आम ग्राहक ज्वैलरी और गोल्ड नहीं पा रहे है. गोल्ड की मांग घट गई है. लेकिन गोल्ड लोन का मार्केट चमक गया है. मुथुट औैर मणप्पुरम जैसी गोल्ड लोन देने वाली कंपनी के अलावा बैंकों ने भी अपना गोल्ड लोन वर्टिकल को चुस्त दुरुस्त कर रखा है. इस वक्त आप गोल्ड लेना चाहते हैं तो आपके लिए इसके कुछ नियम और शर्तों को जानना जरूरी है. गोल्ड की 90 फीसदी वैल्यू तक ले सकते हैं लोन सोने के लिए लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) रेशियो को 75 फीसदी से बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक के लिए 90 फीसदी कर दिया है. यानी अब आपको गोल्ड के 90 फीसदी कीमत तक लोन मिल सकता है. चूंकि बैंक और एनबीएफसी गोल्ड लोन पर अनसिक्योर्ड पर्सनल लोन के मुकाबले कम ब्याज वसूल रहे हैं इसलिए भी कर्ज लेने वालों के लिए यह सुविधाजनक है. गोल्ड लेने वालों को अपने साथ गोल्ड या सिक्का लेकर कंपनी के पास जाना जरूरी नहीं है. कुछ बैंकों और गोल्ड कंपनियों ने घर पर एग्जीक्यूटिव भेजना शुरू किया है. सुरक्षा के लिहाज से यह अच्छा है. गोल्ड लोन के लिए अप्लाई करने के लिए पहचान पत्र के तौर पर वोटर आई कार्ड, आधार या पैन देना होता है. एड्रेस प्रूफ के लिए बिजली या टेलीफोन बिल दे सकते हैं. इसके अलावा फोटोग्राफ भी देना होगा. बैंक के मांगने पर इनकम प्रूफ भी देना पड़ सकता है. अलग-अलग बैंक का हिसाब अलग है. आपको न्यूनतम 20 हजार रुपये से लेकर 25 लाख रुपये तक गोल्ड लोन मिल सकता है. लोन चुकाने की अवधि तीन महीने से लेकर तीन साल तक हो सकता है. लोन प्रोसेसिंग फीस और चार्ज  कुछ बैंक लोन की रकम पर 1.5 फीसदी तक प्रोसेसिंग फीस और जीएसटी लेते हैं. यह रकम आपको लोन की रकम मिलने से पहले चुकानी पड़ती है. बैंक प्रोसेसिंग चार्ज के अलावा वैल्यूएशन फीस भी लेते हैं, जैसे एचडीएफसी बैंक 1.50 लाख रुपये तक के लोन के लिए 250 रुपये और 1.5 लाख रुपये से ऊपर के लोन के लिए 500 रुपये चार्ज करता है. वैल्यूएशन फीस ऐसी फीस होती है जिसे बैंक आपके गोल्ड की वैल्यू निकालने के एवज में लेते हैं. कोशिश करें कि एनबीएफसी की जगह सरकारी बैंकों से गोल्ड लोन लें. यहां ब्याज दरें कम होती हैं. प्राइवेट बैंक या एनबीएफसी साढ़े नौ से 12 फीसदी तक ब्याज लेते हैं. बैंक और एनबीएफसी सोने की शुद्धता चेक करते हैं. इसके बाद आपके सोने के गहनों की मार्केट वैल्यू लोन के आवेदन की तारीख को सोने के बाजार भाव के आधार पर तय की जाती है.

सोने की कीमत बढ़ी या चांदी के दाम गिरे? जानिए बुलियन मार्केट का ताजा अपडेट

अडाणी की कंपनी ने NCD से जुटाए 900 करोड़ रुपये, सबसे बड़ा एयरपोर्ट ऑपरेटर बनने का लक्ष्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget