एक्सप्लोरर

गैस सिलेंडर के साथ मिलता है छह लाख का मुफ्त बीमा, क्या आप जानते हैं?

यह इंश्योरेंस कवर कनेक्शन लगने के पहले दिन से शुरू हो जाता है. गैस सिलिंडर से अगर कोई हादसा होता है तो सबसे पहले आपको लोकल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवानी होगी.

ऐसी बहुत सी योजनाएं हैं जिनके बारे में अधिकांश लोगों को पता नहीं होता. ऐसा ही कुछ हमारे घरों में प्रयोग हो रहे हैं एलपीजी सिलेंडर से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी है. इन्हीं में से एक सिलिंडर पर मिलने वाला इंश्योरेंस कवर है.

यह इंश्योरेंस कवर कनेक्शन लगने के पहले दिन से शुरू हो जाता है. अगर किसी वजह से एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में देती है.

वहीं गैस सिलेंडर के ब्लास्ट में अगर कोई घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम दो लाख रुपये मिलते हैं. इसके साथ ही यदि सिलेंडर ब्लास्ट में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए दो लाख रुपये तक मिलते हैं.

कैसे करना है क्लेम?

गैस सिलिंडर से अगर कोई हादसा होता है तो सबसे पहले आपको लोकल पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवानी होगी. इसके बाद अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर को एफआईआर की कॉपी देनी होगी. डिस्ट्रीब्यूटर इस रिपोर्ट को तेल कंपनी के पास पहुंचाएगा.

तेल कंपनी की तरफ से बीमा कंपनी की एक टीम जांच के लिए आएगी. यह टीम क्लेम की राशि भी तय करेगी. क्लेम राशि का भुगतान तेल कंपनी को करना होगा. तेल कंपनी इसे अपने वितरक के पास भेजेगी, जो बाद में ग्राहक या फिर उसके परिवारजन को दिया जाएगा. इस जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप https://indane.co.in/transparency/insurance-policies.php पर जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

जानिए देश में कोरोना वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल अभी तक किस-किस जगह हुआ है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget