एक्सप्लोरर

Crypto Market: 'खतरनाक' है क्रिप्टो मार्केट, क्या 10,000 डॉलर पर आ सकता है बिटकॉइन? जानिए क्या है वजह

क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बिटकॉइन (Bitcoin) जल्द ही 10 हज़ार डॉलर पर आने की उम्मीद है. इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है.

Mark Mobius Crypto Market See Bitcoin: अगर आप बिटकॉइन (Bitcoin) में निवेश करते हैं, या इन्वेस्ट के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो ये खबर आपको जरूर पढ़नी चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिप्टो मार्केट (Crypto Market) में गिरावट का अनुमान जताया जा रहा है. इसे लेकर मोबियस कैपिटल पार्टनर्स एलएलपी (Mobius Capital Partners LLP) के कोफाउंडर मार्क मोबियस (Mark Mobius) ने अपनी राय जाहिर की है. उनका कहना है कि, बिटकॉइन (Bitcoin) के लिए उनका अगला टारगेट 10,000 डॉलर का है. 

बेहद खतरनाक है बिटकॉइन 

दुनिया के दिग्गज फंड मैनेजर्स में शुमार मार्क मोबियस के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह डिजिटल एसेट्स (Digital Assets) में अपना कैश या क्लाइंट का कोई पैसा कभी निवेश नहीं करेंगे, क्योंकि यह बहुत खतरनाक है. उन्होंने कहा कि, क्रिप्टो की मौजूदगी बनी रहेगी, क्योंकि कई इनवेस्टर्स का इसमें अभी तक भरोसा बना हुआ है.

दिवालिया हो चुका FTX Exchange 

मोबियस ने 3 दशक से ज्यादा समय फ्रैंकलिन टेम्पलटन इनवेस्टमेंट्स (Franklin Templeton Investments) में बिता दिए हैं. मोबियस ने कहा कि, FTX के पतन के बावजूद बिटकॉइन की कीमतें टिकी रहना अच्छा है. सैम बैंकमैन- फ्रायड का एफटीएक्स एक्सचेंज (FTX Exchange) दिवालिया हो चुका है और उससे जुड़ा ट्रेडिंग हाउस अलामेडा रिसर्च का भविष्य भी अधर में है. चिंता की बात है कि ऐसा ही हाल दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज (Crypto Currency) का होने की आशंका है. 

बिटकॉइन के दाम गिरे

क्रिप्टोकरेंसी के बाजार (Crypto Currency Market) में आज बड़ी गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ. बाजार में पिछले 2 दिनों में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है. इसका मार्केट कैप घटकर 852 अरब डॉलर पर पहुंच गया है. लिहाजा इसका मार्केट कैप 1 खरब डॉलर से नीचे है. ग्लोबल बाजार में आज बिटकॉइन के दाम में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की है. ये 16,129 डॉलर के रेट पर आ गया है. 

10,000 डॉलर के स्तर पर आने की उम्मीद 

क्रिप्टो एक्सपर्ट बिटकॉइन के 10,000 डॉलर के स्तर पर आने का अनुमान जता रहे हैं, जिस लेवल पर यह 2020 में था. बीते साल नवंबर में यह रिकॉर्ड 69,000 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था. आउटस्टैंडिंग बिटकॉइन (Bitcoin) पुट कॉन्ट्रैक्ट्स दिसंबर अंत में एक्सपायरी के लिए 10,000 डॉलर के स्ट्राइक प्राइस पर हैं. ऑप्शंस पर लगाए दांव से पता चल रहा है कि डेरिवेटिव इनवेस्टर्स को लगता है कि बिटकॉइन इस स्तर पर पहुंच सकता है. 

ये भी पढ़ें- Senior Citizens FD Scheme: ये बैंक सीनियर सिटीजन को FD पर दे रही सबसे ज्यादा ब्याज, जानिए कितना मिल रहा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget