एक्सप्लोरर

Bitcoin Rally: तेज हुई क्रिप्टो की खरीदारी, बिटकॉइन ने बना दिया नया इतिहास

Bitcoin All-Time High Level: बिटकॉइन ने डिमांड में आई तेजी के दम पर नया रिकॉर्ड बना दिया है और नवंबर 2021 के पुराने ऐतिहासिक स्तर को पार कर लिया है...

सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने हालिया डिमांड के दम पर नया रिकॉर्ड बना दिया है. पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टोकरेंसी खासकर बिटकॉइन की डिमांड में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. इसके चलते मंगलवार को बिटकॉइन की कीमतें नए ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं.

साल 2021 में बना था पुराना रिकॉर्ड

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार के कारोबार में बिटकॉइन चढ़कर 69,202 डॉलर के स्तर तक पहुंच गया. यह भारतीय करेंसी में 57 लाख रुपये से भी ज्यादा है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब बिटकॉइन की एक यूनिट की कीमत 69 हजार डॉलर के पार निकली हो. इससे पहले बिटकॉइन का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड 68,999.99 डॉलर का था, जो उसने नवंबर 2021 में हासिल किया था.

20 हजार डॉलर तक गिरा था भाव

नवंबर 2021 में ऑल टाइम हाई बनाने के बाद बिटकॉइन के भाव में गिरावट देखी जा रही थी. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर दुनिया भर में बढ़ी सख्ती और लगातार सामने आईं अनियमितताओं के चलते सभी क्रिप्टोकरेंसी को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा था. उसके चलते बिटकॉइन को भी काफी नुकसान उठाना पड़ था. एक समय तो बिटकॉइन की कीमत कम होकर एक तिहाई से भी कम रह गई थी. जून 2022 में बिटकॉइन का भाव 20 हजार डॉलर प्रति यूनिट से नीचे आ गया था.

एक महीने में आई 45 फीसदी तेजी

हालांकि अब बिटकॉइन की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है. सिर्फ फरवरी महीने के दौरान बिटकॉइन की कीमतों में करीब 45 फीसदी की तेजी आई. पिछले 6 महीने में इसके भाव में 145 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पिछले एक साल में बिटकॉइन का भाव 180 फीसदी से ज्यादा मजबूत हुआ है.

इन कारणों से तेज हो रहा भाव

बिटकॉइन की कीमतों को सबसे ज्यादा सपोर्ट ईटीएफ से मिल रहा है. इस साल की शुरुआत बिटकॉइन के लिए काफी अच्छी हुई है. अमेरिका में नियामकों ने इसी साल जनवरी में पहले बिटकॉइन ईटीएफ को मंजूरी दी. उसके बाद बिटकॉइन की डिमांड तेज हुई है. अभी इसे ब्याज दरों में कमी की उम्मीद से भी सपोर्ट मिल रहा है. महंगाई में आती नरमी के बीच सेंट्रल बैंक अब इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने की रणनीति अपना सकते हैं. ऐसे में महंगे ब्याज दरों का दौर जल्द इतिहास बन सकता है. इस कारण दुनिया भर के बड़े निवेशक नए इन्वेस्टमेंट एवेन्यू की तलाश कर रहे हैं, जिसका फायदा गोल्ड और बिटकॉइन आदि को हो रहा है.

ये भी पढ़ें: बजाज ऑटो ने शेयरोहोल्डर्स को दिया तोहफा, 8 दिनों के लिए खुल रहा ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिसका था डर वही हुआ, 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
जिसका था डर वही हुआ, 100 डॉलर के बेहद करीब पहुंचा क्रूड; अब आगे क्या?
टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
टाटा ग्रुप की कंपनी में छंटनी की तैयारी, संकट में 4000 कर्मचारियों की रोजी-रोटी
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
मुफ्त में 3 गैस सिलेंडर, मिलेंगे 3000 रुपये; यहां सरकार ने लिया बड़ा फैसला
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?
आज रसोई गैस की कितनी है कीमत, 14.2 किलो वाला सिलेंडर महंगा हुआ या सस्ता?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
होर्मुज में घुसपैठ कर रहे अमेरिकी ड्रोन बोट पर हमला, IRGC ने क्या बताया
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
'राजनीतिक पार्टियों ने किया हाईजैक', CJP को लेकर बोलीं मायावती
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी फाइनल में अर्धशतक से चूके वैभव सूर्यवंशी, इस गेंदबाज ने किया आउट
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
फरवरी 2022 के बाद पहली बार खुला यूक्रेन का एयरस्पेस, कीव क्यों जा रहे US राजदूत
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
वियतनाम का Love Market, साल में एक बार 'एक्स' से मिलने आते हैं बिछड़े प्रेमी
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Google Chrome में बड़ा सिक्योरिटी अलर्ट! 12 खामियां हुईं फिक्स, हैकर्स ऐसे उठा रहे थे फायदा
Embed widget