एक्सप्लोरर

SEBI-Wockhardt: कांग्रेस के आरोपों पर आया वॉकहार्ट का जवाब, दवा कंपनी ने शेयरधारकों से कहा- बेबुनियाद और भ्रामक हैं बातें

Madhabi Puri Buch Wockhardt Issue: कांग्रेस ने सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर लगाए नए आरोपों में दवा कंपनी वॉकहार्ट का नाम लिया था. उसके बाद कंपनी का बयान सामने आया है...

दवा कंपनी वॉकहार्ट (Wockhardt) मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया जारी की है. कंपनी ने सभी आरोपों को बेबुनियाद और भ्रामक बताते हुए शेयरधारकों को भरोसा दिलाया है कि वह सभी नियमों-कानूनों का सही से पालन करती है.

शेयर बाजारों को कंपनी ने भेजा रिस्पॉन्स

वॉकहार्ट ने प्रतिक्रिया को लेकर शेयर बाजारों को एक रेगुलेटरी फाइलिंग के साथ अपना स्टेटमेंट भेजा है. स्टेटमेंट में वॉकहार्ट ने अपनी सहयोगी कंपनी कैरोल इंफो सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा किए गए रेंट के पेमेंट से जुड़े आरोपों को गलत बताया. साथ ही कंपनी ने उसे बाजार नियामक सेबी द्वारा दिए गए आदेश से जोड़े जाने की बात को भी खारिज किया. कांग्रेस के आरोप के बाद शुक्रवार को दवा कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी.

कंपनी ने शेयरधारकों को दिलाया भरोसा

कंपनी ने अपने बयान में कहा- हम इस संबंध में सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं और कहते हैं कि सारे आरोप पूरी तरह से आधारहीन और भ्रामक हैं. साथ ही कंपनी ने अपने शेयरधारकों को भरोसा दिलाने का भी प्रयास किया. उसने कहा कि वह अपने ऊपर लागू सभी कानूनी शर्तों का पालन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और आगे भी कानून के दायरे में वह काम करती रहेगी.

कांग्रेस के द्वारा लगाए गए थे ये आरोप

वॉकहार्ट का यह बयान कांग्रेस के मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के हेड पवन खेड़ा के द्वारा शुक्रवार को लगाए गए आरोपों के बाद आया है. पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि सेबी चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को वित्त वर्ष 2018-19 से वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान वॉकहार्ट से जड़ी कंपनी कैरोल इन्फो सर्विसेज लिमिटेड नाम की एक कंपनी से करीब 2.17 करोड़ रुपये किराए के रूप में मिले, जब वह पहले सेबी की पूर्णकालिक सदस्य थीं और बाद में चेयरपर्सन बन गईं. उन्होंने साथ ही जोड़ा था कि 2023 में विभिन्न मामलों को लेकर सेबी में वॉकहार्ट की जांच चल रही थी.

आरोप के बाद शेयरों पर लगा लोअर सर्किट

कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों से वॉकहार्ट के शेयरों पर असर पड़ गया था. शुक्रवार को दवा कंपनी के शेयर पर लोअर सर्किट लग गया था. वॉकहार्ट का शेयर 5 फीसदी गिरकर 1,034.55 रुपये पर बंद हुआ था. आरोप सामने आने से पहले वॉकहार्ट के शेयर 52 सप्ताह के उच्च स्तर के पास ट्रेड कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: सेबी प्रमुख की नई मुसीबत, जिस कंपनी की चल रही थी जांच, उससे कमाई करने का लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank of Baroda: डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
डाटा लीक से परेशान ना हों Bank Of Baroda के ग्राहक, बस रखें इन बातों का ध्यान
Business Idea: एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
एक मशीन, कुछ रद्दी और 50000 रुपये से घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
देश में खूब बन रहे अरबपति, बीते 5 साल में चार गुना बढ़ी अमीरों की संख्या
GDP Growth: कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार
कच्चे तेल ने हिलाई भारत की GDP, पिछले साल के मुकाबले धीमी रहेगी रफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget