एक्सप्लोरर

Luxury Housing: सिर्फ 3 दिन में बिक गए 7200 करोड़ रुपये के मकान, एनआरआई ने भी जमकर बरसाया पैसा

Housing Sale: देश में पिछले काफी समय से लग्जरी घरों की डिमांड तेजी बढ़ती जा रही है. ऐसा ही एक नजारा गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट में लोगों ने ताबड़तोड़ खरीदारी की.

Housing Sale: देश में लग्जरी घरों और विला की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है. इसकी का नजारा गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां एक लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट को लोगों ने हाथों हाथ लिया और सिर्फ तीन घंटे में सारे मकान बिक गए. यह प्रोजेक्ट प्री लॉन्च फेज में ही पूरा बिक गया. लोगों ने सिर्फ 3 दिन में 7200 करोड़ रुपये के घर खरीद डाले. रोचक बात यह है कि गुरुग्राम के इस प्रोजेक्ट में एनआरआई ने भी खूब पैसा लगाया है. 

डीएलएफ ने पेश किया था यह प्रोजेक्ट 

यह प्रोजेक्ट रियल एस्टेट सेक्टर की कंपनी डीएलएफ (DLF) ने पेश किया था. गुरुग्राम में स्थित यह प्रोजेक्ट प्री लॉन्च के 3 दिनों में ही बिक गया. हाउसिंग सेक्टर में जबरदस्त डिमांड का कंपनी को खूब फायदा पहुंचा. डीएलएफ ने इस प्रोजेक्ट में 7,200 करोड़ रुपये के 1,113 लक्जरी अपार्टमेंट बेचे हैं. 

स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना 

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजी सूचना में बताया कि गुरुग्राम में उसने अपनी नई लक्जरी आवासीय परियोजना ‘डीएलएफ प्रिवाना साउथ’ को औपचारिक रूप से पेश करने से पहले इसमें 7,200 करोड़ रुपये के फ्लैट बेचे हैं. पिछले साल मार्च में डीएलएफ ने तीन दिन में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक में 1,137 लक्जरी फ्लैट बेचे थे. इनकी कीमत सात करोड़ रुपये और उससे अधिक थी. डीएलएफ ने नई परियोजना ‘डीएलएफ प्रिवाना साउथ’ नाम से लॉन्च की है. यह गुरुग्राम के सेक्टर 76 और 77 में 25 एकड़ में फैली हुई है. डीएलएफ ने कहा कि इस परियोजना को पेश करने से पहले के चरण में ही 72 घंटे में सारे अपार्टमेंट बिक गए हैं.

चार बीएचके अपार्टमेंट और पेंटहाउस होंगे 

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में 7 टावर में 1,113 लक्जरी हाउस होंगे. इनमें 4 बीएचके अपार्टमेंट और पेंटहाउस शामिल हैं. डीएलएफ होम डेवलपर्स लिमिटेड के ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर, आकाश ओहरी ने कहा कि तेजी से प्री-लॉन्च सेल में सारे फ्लैट बिकने से यह पता चलता है कि डीएलएफ के लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की मांग बढ़ रही है. बल्क बुकिंग को रोकने के लिए, प्रत्येक खरीदार को सिर्फ एक यूनिट और 50 लाख रुपये की बुकिंग राशि आवंटित की गई थी, जबकि इंडस्ट्री स्टैंडर्ड 10 लाख रुपये है. मगर, हमने ज्यादा पैसा लिया. बिक्री का लगभग 25 फीसदी हिस्सा एनआरआई (NRI) के जरिए आया. 

ये भी पढ़ें 

New Flight Crew Rules : फ्लाइट क्रू को बड़ी राहत, ड्यूटी टाइम घटा और रेस्ट मिलेगा अब ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget