एक्सप्लोरर

दुनिया में लक्जरी घरों की कीमतों में बढ़त के मामले में बेंगलुरु 26वें स्थान पर, दिल्ली 27वें नंबर पर

सालाना आधार पर लक्जरी घरों की कीमतों में बढ़त के लिहाज से बेंगलुरु 26वें स्थान पर है. दूसरी तिमाही में बेंगलुरु में लक्जरी घरों की कीमत 0.60 फीसदी बढ़कर 19,727 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं.

नई दिल्लीः दुनिया में लक्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में सालाना आधार पर बढ़त के मामले में भारतीय शहर बेंगलुरु 26वें और दिल्ली 27वें स्थान पर हैं. इस लिस्ट में फिलिपीन की राजधानी मनीला पहले नंबर पर है.

मुंबई को मिला 32वां स्थान नाइट फ्रैंक की ‘प्रमुख वैश्विक शहर सूचकांक दूसरी तिमाही-2020’ रिपोर्ट के अनुसार लिस्ट में मुंबई को 32वां स्थान हासिल हुआ है. पहली तिमाही की तुलना में दूसरी तिमाही में बेंगलुरु और मुंबई एक-एक पायदान चढ़े हैं, जबकि दिल्ली ने पांच स्थानों की छलांग लगाई है.

बेंगलुरु में ज्यादा बढ़ी घरों की कीमतें रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून की तिमाही में पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही की तुलना में बेंगलुरु में लक्जरी आवासीय संपत्तियों का पूंजीगत मूल्य 0.6 फीसदी और दिल्ली में 0.3 फीसदी बढ़ा. मुंबई में इसमें 0.6 फीसदी की गिरावट आई. नाइट फ्रैंक ने कहा कि सालाना आधार पर कीमतों में बढ़त के लिहाज से बेंगलुरु 26वें स्थान पर है. दूसरी तिमाही में बेंगलुरु में लक्जरी घरों की कीमत 0.60 फीसदी बढ़कर 19,727 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं.

लिस्ट में दिल्ली 27वें स्थान पर दिल्ली इस लिस्ट में 27वें स्थान पर हैं. यहां सालाना आधार पर औसत कीमतें 0.30 फीसदी बढ़कर 33,625 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं. रिपोर्ट के अनुसार दूसरी तिमाही में मुंबई में कीमतें 0.60 फीसदी घटकर औसतन 64,388 रुपये प्रति वर्ग फुट रहीं. मुंबई लिस्ट में 32वें स्थान पर है.

पिछले 11 साल में सबसे निचली बढ़त रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 45 शहरों में लक्जरी आवासीय संपत्तियों के दाम औसतन 0.9 फीसदी बढ़े हैं. यह पिछले 11 साल में सबसे निचली सालाना बढ़त है. नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता है. दुनिया के अमीर लोग महंगी खरीद को अभी टाल रहे हैं. वे इसके बजाय सोने जैसी संपत्तियों में निवेश करने को प्राथमिकता दे रहे हैं.’’

दुनिया में मनीला पहले स्थान पर इस लिस्ट में फिलिपीन की राजधानी मनीला पहले स्थान पर है. मनीला में जून, 2020 तक सालाना आधार पर लक्जरी घरों के दाम 14.4 फीसदी बढ़े. उसके बाद जापान के तोक्यो (8.60 फीसदी) और स्वीडन के स्टॉकहोम (4.40 फीसदी) का नंबर आता है. थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक का प्रदर्शन सबसे खराब रहा हैं. वहां सालाना आधार पर लक्जरी आवासीय संपत्तियों की कीमतों में 5.8 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें

Reliance Industries की अर्बन लैडर और मिल्कबास्केट को खरीदने की तैयारी-रिपोर्ट्स

Petrol rate: आज फिर बढ़े पेट्रोल के दाम, जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ

Gold Rate Today: सोने में आज फिर दिखी गिरावट, जानें कहां पर पहुंचे हैं गोल्ड रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
दीवाली की रंगत पड़ेगी फीकी! रेस्टोरेंट्स में 15% तक महंगा होगा खाना
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
बैंक का डेटा लीक हो जाए तो क्या बदल देना चाहिए ATM PIN, UPI PIN और पासवर्ड?
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
चीनी के दाम घटेंगे? सरकार ने 31 दिसंबर तक बढ़ाया ड्यूटी फ्री इम्पोर्ट
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget