एक्सप्लोरर

LPG Cylinder: त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर महंगा, इतने रुपये बढ़ गए एलपीजी के दाम, करें पता

LPG Cylinder Costly: अक्टूबर में नवरात्रि, दशहरा और दीवाली जैसे त्योहार हैं और जाहिर तौर पर घरों या संस्थानों में गैस की जरूरत बढ़ेगी लेकिन इस अक्टूबर की पहली तारीख से एलपीजी सिलेंडर महंगे हो गए हैं.

LPG Cylinder Costly: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा है और इसी महीने की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं. गैस कीमतों में ये बढ़ोतरी 48.50 रुपये प्रति सिलेंडर की है और इसे 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए बढ़ाया गया है. एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गए हैं. देश के प्रमुख शहरों में गैस के दाम कितने बढ़े हैं ये आपको यहां पता चल जाएगा..

  • देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट अब 1740 रुपये हो गए हैं और इसमें 48.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले महीने सितंबर में इसके भाव 1691.50 रुपये पर थे. 
  • कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1850.50 रुपये हो गई है और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1802.50 रुपये पर थे. 
  • मुंबई में एलपीजी सिलेंडर के दाम अब 1692 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1644 रुपये पर थे. 
  • चेन्नई में 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट अब 1903 रुपये हो गए हैं और इसमें 48 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. पिछले महीने सितंबर में इसके रेट 1855 रुपये पर थे.

हालांकि आम रसोई गैस सिलेंडर जिसका वजन 14.2 किलोग्राम का होता है उसके रेट में कोई इजाफा नहीं किया गया है और ये आपके लिए राहत की बात हो सकती है. हालांकि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर का खाना या रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट बढ़ सकते हैं क्योंकि इन जगहों पर ही खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है.

तीन महीने से लगातार बढ़ रहे हैं एलपीजी सिलेंडर के रेट

इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है. इससे पहले सितंबर और अगस्त में भी गैस के रेट बढ़ाए गए थे. सितंबर में 39 रुपये और अगस्त में 8-9 रुपये की मामूली बढ़त की गई थी. 

अप्रैल से लेकर जुलाई तक घटे थे 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस के दाम

सितंबर में भी एलपीजी सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और ये 39 रुपये महंगे हो गए थे. ये बढ़ोतरी भी 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के लिए रही और इससे पहले यानी अप्रैल से जुलाई के दौरान एलपीजी गैस के भाव में ऑयल एंड गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने इजाफा किया था. इसका अर्थ है कि नए वित्त वर्ष के शुरू होने के बाद पहले 4 महीने एलपीजी के दाम घटे और इसके बाद तीन महीने से लगातार गैस के दाम बढ़ ही रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Financial Rules: 1 अक्टूबर से होने जा रहे 10 बड़े बदलाव, फेस्टिव सीजन में आपके बजट पर डालेंगे असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पाकिस्तान-बांग्लादेश में 40% से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल, भारत में कीमतों को लेकर सरकार ने दिया अपडेट
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget