एक्सप्लोरर

Lockdown के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को करीब 18 लाख करोड़ रुपये का नुकसान- Barclays

Lockdown बढ़ने के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था को 234.4 अरब डॉलर यानी करीब 18 लाख करोड़ रुपये के भारी-भरकम नुकसान का अनुमान है. ब्रिटिश ब्रोकरेज हाउस बार्केलेज ने ये अनुमान जताया है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कहर से भारत की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा और आर्थिक विकास दर गिरेगी. ब्रिटिश ब्रोकरेज हाउस बार्कलेज ने इस बात का अनुमान दिया है कि भारत में लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहने से भारतीय अर्थव्यवस्था को 234.4 अरब डॉलर यानी करीब 18 लाख करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान होगा. वहीं देश को भारी आर्थिक नुकसान की कीमत इसकी जीडीपी में गिरावट के तौर पर देखने को मिलेगी.

234.4 अरब डॉलर को अगर भारतीय करेंसी की शक्ल में देखा जाए तो ये 17 लाख 87 हजार करोड़ रुपये के आसपास बैठता है. ये हिसाब डॉलर के आज के रेट 76.22 रुपये प्रति डॉलर के आधार पर निकाला गया है. इस तरह भारतीय अर्थव्यवस्था को लॉकडाउन के चलते करीब 18 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक नुकसान होगा.

इसके साथ ही बार्कलेज ने आज जारी किए एक नोट में ये भी अनुमान दिया है कि कैलेंडर इयर 2020 में भारत की आर्थिक विकास दर की रफ्तार शून्य रहने की आशंका है यानी 2020 में भारत की जीडीपी की वृद्धि दर बेहद मंद रहेगी. इससे पहले बार्कलेज ने कहा था कि साल 2020 में भारत की आर्थिक विकास दर 2.5 फीसदी रह सकती है.

वित्त वर्ष 2020-21 में 0.8 फीसदी की जीडीपी दर का अनुमान पहले साल 2020-21 में भारत की जीडीपी दर के लिए 3.5 फीसदी रहने का अनुमान दिया गया था लेकिन अब बार्कलेज ने आज जारी नोट में कहा है कि इस दौरान भारत की आर्थिक विकास दर घटकर 0.8 फीसदी तक आ जाएगी.

पहले दिया गया था 120 अरब डॉलर के नुकसान का अनुमान पहले जब देश में 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन था तो बार्कलेज ने भारतीय इकोनॉमी को 120 अरब डॉलर के आर्थिक नुकसान का अनुमान दिया था लेकिन आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी है तो इस आर्थिक नुकसान के आंकड़ें में भी काफी ज्यादा इजाफा हो गया है.

बार्कलेज ब्रोकरेज हाउस ने ये भी कहा है कि अब भारत कोरोना के खिलाफ अपनी इस लड़ाई को जीतने के लिए 3 मई तक के विस्तारित लॉकडाउन की स्थिति में आ गया है लिहाजा अब तक देश को होने वाला आर्थिक नुकसान भी पूर्व में लगाए गए अनुमान से कहीं ज्यादा होगा. पहले ये 120 अरब डॉलर का अनुमान था जो कि अब बढ़कर 234.4 अरब डॉलर के अनुमान पर पहुंच गया है.

आज प्रधानमंत्री ने की लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च से लागू लॉकडाउन की अवधि जो आज खत्म हो रही थी उसको 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन को बढ़ाना जरूरी है. लोग जैसे पहले इसका पालन कर रहे थे वैसे ही अब भी करते रहें.

ये भी पढ़ें PM मोदी ने कहा- देश को लॉकडाउन की भारी कीमत चुकानी होगी, जानें कितना हो रहा है नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
च्युइंग गम पर लगेगा भारी टैक्स, हाई कोर्ट ने फैसले में कहा- यह खाने की चीज नहीं है
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
Jio-Nayara के पंपों पर पेट्रोल डीजल HP, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम से महंगा क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget