एक्सप्लोरर

LIC Fintech: क्या है एलआईसी का प्रोजेक्ट डाइव, जिससे सरकारी बीमा कंपनी के शेयरों को मिल सकती है नई उड़ान?

What is LIC Dive?: एलआईसी के शेयरों में हाल-फिलहाल में तेजी देखी गई है. पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को तो सरकारी बीमा कंपनी के शेयर 10 फीसदी तक चढ़ गए थे...

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी के शेयरों में हाल-फिलहाल में अच्छी तेज देखी गई है. पिछले सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को एलआईसी के शेयरों के भाव में 10 फीसदी तक की तेजी आई थी. आने वाले दिनों में सरकारी बीमा कंपनी के शेयरों में ऐसा ट्रेंड बरकरार रह सकता है, क्योंकि कंपनी कारोबार को लेकर नई योजनाओं पर काम कर रही है.

एलआईसी चेयरमैन ने बताई ये बात

पीटीआई की एक रिपोर्ट में एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती के हवाले से बताया गया है कि सरकारी बीमा कंपनी ने एक स्पेशल प्रोजेक्ट डाइव की शुरुआत की है. डाइव यानी डिजिटल इनोवेशन एंड वैल्यू इनहांसमेंट). इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य कंपनी में व्यापक स्तर पर डिजिटल बदलाव लाना है. प्रोजेक्ट डाइव के तहत एलआईसी चाहती है कि उसके सभी स्टेकहोल्डर्स, ग्राहकों, एजेंटों आदि के लिए अपनी श्रेणी की सबसे अच्छी डिजिटल पहलें शुरू हों.

शुक्रवार को आई इतनी शानदार तेजी

इससे पहले पिछले सप्ताह के अंत में एलआईसी ने बताया था कि वह आने वाले दिनों में नई प्रीमियम की ग्रोथ पर ध्यान देने जा रही है. इसके लिए कंपनी आने वाले महीनों में 3-4 नए प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है. इस अपडेट के सामने आने के बाद एलआईसी के शेयरों ने लंबी छलांग लगा दी. शुक्रवार को कंपनी के शेयरों पर अपर सर्किट पर लग गया और अंत में भाव 9.71 फीसदी की तेजी के साथ 677.70 रुपये पर बंद हुआ.

आईपीओ से अभी भी इतना कम है भाव

यह अभी भी कंपनी के 52-सप्ताह के उच्च स्तर से कम है. एलआईसी शेयर का 52-वीक का उच्च स्तर 754.25 रुपये का है. वहीं 52 सप्ताह का निचला स्तर 530.05 रुपये का है. आईपीओ के हिसाब से देखें तो अभी भाव बहुत डाउन है. आईपीओ में प्राइस बैंड 949 रुपये तक था. उसकी तुलना में शुक्रवार की 10 फीसदी की उछाल के बाद भी एलआईसी का शेयर करीब 30 फीसदी गिरा हुआ है.

बाजार को पसंद आ रहे भविष्य के उपाय

एलआईसी के निवेशकों के लिए अच्छी बात ये है कि जीवन बीमा क्षेत्र में सरकारी कंपनी की लीडरशिप की भूमिका पर फिलहाल कोई खतरा नहीं है. कंपनी जिस तरह से आगे की तैयारियां कर रही है और उन पर बाजार जैसे रिएक्ट कर रहा है, उनसे भी निवेशकों को अच्छे संकेत मिल रहे हैं.

अपनी फिनटेक कंपनी शुरू करने की योजना

एलआईसी चेयरमैन ने आने वाले दिनों में अपनी फिनटेक कंपनी शुरू करने की योजना के बारे में भी बताया है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एलआईसी चेयरमैन का कहना है कि उनकी कंपनी ने पिछले दिनों कुछ फिनटेक कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है. फिनटेक कंपनियों को प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए कॉरपोरेट एजेंट बनाया गया है. अब एलआईसी अपनी खुद की फिनटेक कंपनी शुरू करने की योजना बना रही है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेशकों को मिला एफडी से इतना ज्यादा रिटर्न, 3 दिन में पहली किस्त होगी मैच्योर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
RBI News: भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर
भारतीय रुपए की ढाल कैसे बना RBI? बाजार में झोंक दिए इतने अरब डॉलर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget