एक्सप्लोरर

LIC IPO: इंतजार खत्म, आज से खुलेगा एलआईसी का आईपीओ, जानें रिटेल निवेशकों को कितनी मिली है छूट और अन्य डिटेल्स

LIC IPO Open: आज से एलआईसी का आईपीओ खुलने जा रहा है और लोगों का लंबे समय से चल रहा इंतजार आज पूरा हो जाएगा. आईपीओ में 9 मई तक पैसा लगा सकते हैं.

LIC IPO Opening from Today: देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी (LIC) का 21,000 करोड़ रुपये का आईपीओ (LIC IPO) आज खुलेगा और 9 मई को बंद होगा. एलआईसी आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 902-949 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है. कंपनी के शेयर आईपीओ के बंद होने के एक सप्ताह बाद 17 मई को शेयर बाजारों में लिस्ट होंगे. एलआईसी के आईपीओ से 21,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है. 

एलआईसी का आईपीओ आज खुलेगा, कंपनी ने 902-949 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड किया है तय
आईपीओ के तहत 15,81,249 शेयर कर्मचारियों के लिए और 2,21,37,492 शेयर पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित हैं. पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए 9.88 करोड़ से अधिक शेयर और गैर-संस्थागत खरीदारों के लिए 2.96 करोड़ से अधिक शेयर आरक्षित हैं. खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति शेयर 45 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि एलआईसी के पॉलिसीधारक 60 रुपये प्रति शेयर की छूट पा सकेंगे. 

22 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे जाएंगे
आईपीओ के तहत सरकार कंपनी में अपने 22,13,74,920 शेयरों की बिक्री कर रही है. यह आईपीओ बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में है और इसके जरिए सरकार 22.13 करोड़ शेयर बेचकर एलआईसी में अपनी 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. LIC के IPO के जरिये सरकार आज से अपनी साढ़े तीन परसेंट हिस्सेदारी बेचेगी.

एलआईसी ने आईपीओ के बारे में पॉलिसीधारकों को भेजा SMS
आईपीओ के ठीक पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने मंगलवार को अपने पॉलिसीधारकों को एसएमएस और अन्य माध्यमों से शेयर बिक्री के बारे में जानकारी दी. एलआईसी ने निर्गम के लिए शेयर का मूल्य दायरा 902-949 रुपये तय किया है. इसमें मौजूदा पॉलिसीधारकों और एलआईसी के कर्मचारियों के लिए कुछ शेयर आरक्षित रखे गए हैं. एलआईसी का आईपीओ खुदरा और संस्थागत निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा और नौ मई को बंद होगा.

पॉलिसीधारक निवेशकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट
खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी जाएगी. एलआईसी ने अपने पॉलिसीधारकों को उनके मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी है. एलआईसी प्रिंट और टीवी माध्यमों के जरिये इस आईपीओ के बारे में कई महीनों से सूचनाएं प्रसारित करती रही है.

एलआईसी ने बताया कि आईपीओ को सोमवार को एंकर निवेशकों से 5,620 करोड़ रुपये का पूर्ण अभिदान मिला. एलआईसी ने एंकर निवेशकों से 5,627 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं जिनमें घरेलू कंपनियों की बहुतायत है. एंकर निवेशकों के लिए 949 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर पर 5.92 करोड़ शेयर आरक्षित रखे गए थे. 

ये भी पढ़ें

PNB में है अकाउंट तो फोन में अभी सेव कर लें ये नंबर, सिर्फ एक कॉल में दूर हो जाएंगी सभी दिक्कतें

Pension Scheme: इस सरकारी स्कीम में आपको हर महीने मिलेंगे 3000 रुपये, जल्दी से जानें कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG e-KYC से लेकर ITR तक, 2 दिन बाद बदल रहे ये नियम, 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
LPG e-KYC से लेकर ITR तक, 2 दिन बाद बदल रहे ये नियम, 30 जून से पहले निपटा लें ये जरूरी काम
Stock Market: इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
इक्विटी बनाम हाइब्रिड फंड: 7 लाख रुपए के एकमुश्त निवेश पर 10 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
Loan News: दोस्त ने नहीं चुकाया लोन तो बैंक खाली करेगा आपका खाता, जानिए गारंटर बनने के खतरनाक नियम
दोस्त ने नहीं चुकाया लोन तो बैंक खाली करेगा आपका खाता, जानिए गारंटर बनने के खतरनाक नियम
Adani Group का एनर्जी ट्रांजिशन पर $100 बिलियन का महा-संकल्प, सागर अडानी ने लंदन डायलॉग में वैश्विक दिग्गजों को साधा
Adani Group का एनर्जी ट्रांजिशन पर $100 बिलियन का महा-संकल्प, सागर अडानी ने लंदन डायलॉग में वैश्विक दिग्गजों को साधा

वीडियोज

Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?
PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
'मुश्किल दौर से गुजर रहा रूस', राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, जानें क्यों कहा ऐसा
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
उद्धव ठाकरे का निशाना, 'BJP मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा देती थी, अब समझ आया क्यों...'
Sunday BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' 63 करोड़ के हुई पार, 'कॉकटेल 2' कर रही धांसू कमाई, जानें संडे कलेक्शन
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
एक दिन में 2 हार, 'ब्लैक डे' से कम नहीं रहा संडे, पहले ऑस्ट्रेलिया, फिर आयरलैंड से हारी टीम इंडिया
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
बीजेपी कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी के बाद हुमायूं कबीर पर कार्रवाई, पश्चिम बंगाल पुलिस ने किया अरेस्ट
हुमायूं कबीर को पुलिस ने किया अरेस्ट, BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की दी थी धमकी
Dead Body Sweating: क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या गर्मी में लाश को भी आ सकता है पसीना, जानें क्या कहता है विज्ञान?
UP Home Guard Result 2026: यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना परिणाम 
Embed widget