एक्सप्लोरर

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान

लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग जल्दबाजी में गलत पॉलिसी खरीद लेते हैं. इसलिए आपको सोच-समझकर पॉलिसी खरीदनी चाहिए.

आप यदि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ जरूरी चीजों का ध्यान रखना चाहिए. कई बार लोग जल्दबाजी में गलत पॉलिसी खरीद लेते हैं. इसलिए आपको सोच-समझकर पॉलिसी खरीदनी चाहिए. इसके लिए आपको प्रीमियम, बजट, कंपनी, पॉलिसी की अवधि आदि बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अपना बजट तय करके पॉलिसी चुनें
सबसे पहले आप यह तय करें कि आपको कितने जीवन बीमा कवर की आवश्कता है. इसके लिए आप कई फाइनेंस वेबसाइट के कैलकुलेटर की भी सहायता ले सकते हैं. इसके साथ ही आपको बीमा पॉलिसी इंवेस्टमेंट की बजाए रिस्क कवरेज के रूप में देखना चाहिए. आमतौर पर माना जाता है कि सालाना आय का कम से कम 10 गुना का लाइफ इंश्योरेंस कवर लेना चाहिए. 

कंपनी की तुलना करके खरीदें पॉलिसी
पॉलिसी खरीदने से पहले आपको कंपनी का क्लेम रेश्यो देखना चाहिए. यदि आप टर्म प्लान खरीद रहे हैं तो 95 फीसदी क्लेम रेश्यो वाली कंपनियों को प्राथमिकता देनी चाहिए. बीमा एग्रीगेटर वेबसाइट्स पर क्लेम रेश्यो चेक किया जा सकता है. फिर अपने बजट के आधार पर कंपनी तय करें.
 
अलग- अलग कंपनियों से खरीदें पॉलिसी
आप यदि जीवन बीमा कवर ज्यादा राशि का करना चाहते हों तो इसे एक बजाए अलग-अलग कंपनियों कराएं. मान लीजिए आप 50 लाख रुपये का कवर लेते हैं तो आपको दो कंपनी से 25-25 लाख रुपये कवर वाली पॉलिसी खरीदना चाहिए.

इसके दो फायदे रहते हैं. यदि व्यक्ति की मौत हो जाती है तो किसी वजह से एक बीमा कंपनी बीमा का दावा खारिज दूसरी से यह मंजूर होने की संभावना बचती है.  दूसरा यदि कुछ साल बाद इश्योरेंस की जरूरत कम होने पर एक पॉलिसी को सरेंडर करके दूसरी चालू रख सकते हैं.

पॉलिसी का टाइम पीरियड
पॉलिसी की समयावधि काफी मायने रखती है. सामन्यतया लोगों के रिटायरमेंट तक उनकी ज्यादातर आर्थिक जिम्मेदारियां पूर हो जाती हैं. इसलिए पॉलिसी समयावधि इतनी हो जो रिटायरमेंट की उम्र के आसपास ही पूरी हो.

कौन-सी पॉलिसी और कैसे खरीदें
बीमा पॉलिसी के प्रीमियम, क्लेम सेटलमेंट रेश्यो, कवर की तुलना आपको करनी चाहिए. इसके लिए आप वेबसाइट की सहायता ले सकते हैं. इसके लिए आजकल कई वेबसाइट हैं जिससे आप तुलना कर सकते है. इसके बाद पॉलिसी के फीचर और बीमा की अपनी जरूरत के अनुसार पॉलिसी खरीद सकते हैं. आप पॉलिसी ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीद सकते हैं. पॉलिसी ऑनलाइन खरीदना सस्ता और आसान रहता है.

यह भी पढ़ें-

आप मोबाइल या इंटरनेट के बिना भी पैसे कर सकते हैं ट्रांसफर, ये है आसान प्रोसेस

अब आपको फंड, पेंशन और इंश्योरेंस से जुड़े इस काम के लिए EPFO ऑफिस के नहीं काटने होंगे चक्कर, जानें ये बड़ा अपडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget