एक्सप्लोरर

विदेश से ऑर्डर मिलते ही तूफान बना ये शेयर, सिर्फ इतने रुपये है एक स्टॉक की कीमत

कंपनी को 1040 करोड़ का आर्डर मिला है. इस ऑर्डर के मुताबिक, कंपनी को अमेरिका में टॉवर्स, हार्डवेयर और पोल्स की सप्लाई करनी है. इसके अलावा, 220 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन्स का भी काम इस कंपनी को मिला है.

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में अगर आप निवेश करते हैं तो आपको बिजनेस और शेयर मार्केट से जुड़ी खबरों के बारे में हर जानकारी होनी चाहिए. अगर, समय पर आपको किसी शेयर से जुड़ी जरूरी जानकारी मिल गई तो आप आराम से उस जानकारी के हिसाब से अपना अगला मूव प्लान कर सकते हैं. जैसे, आज हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं, उसे हाल ही में विदेश से 1040 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के बाद से ही कंपनी का शेयर रॉकेट बन गया है.

कौन सी है कंपनी

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं वह केईसी इंटरनेशनल (KEC International Share) है. हाल ही में इस कंपनी को 1040 करोड़ का आर्डर मिला है. इस ऑर्डर के मुताबिक, कंपनी को अमेरिका में टॉवर्स, हार्डवेयर और पोल्स की सप्लाई करनी है. इसके अलावा, 220 किलोवाट ट्रांसमिशन लाइन्स का भी काम इस कंपनी को मिला है.

इसके अलावा बीते हफ्ते ही तुर्किए से भी इस कंपनी को 1704 करोड़ का काम मिला था. केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को यहां ट्रांसमिशन एंड डिस्टीब्यूशन का काम मिला था. इस ऑर्डर के मुताबिक, केईसी कंपनी को यहां 765 किलोवाट की ट्रांसमिशन लाइंस की डिजाइनिंग, सप्लाई और इंस्टालेशन का काम मिला था.

ब्रोकरेज हाउस भी कंपनी को लेकर बुलिश हैं

केईसी इंटरनेशनल (KEC International) को लेकर ब्रोकरेज हाउस भी बुलिश हैं. ब्रोकरेज हाउस शेरखान ने तुर्किए से मिले ऑर्डर के बाद स्टॉक को बाय टैग दिया था. इसके साथ ही शेरखान ने 1250 का टार्गेट प्राइज भी सेट किया था. शेयर ने ये टार्गेट प्राइज आज हिट कर दिया है. बुधवार को बाजार बंद होते-होते यह शेयर 1263 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

कैसे हैं कंपनी के फंडामेंटल

केईसी इंटरनेशनल के फंडामेंटल्स की बात करें तो बुधवार को इसका मार्केट कैप 32,902 करोड़ का था. स्टॉक पीई 78 है और इस शेयर की बुक वैल्यू 190 रुपये है. कंपनी का आरओसीई 16.0 फीसदी है. जबकि, आरओई की बात करें तो ये 8.80 फीसदी है. शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है. शेयर के 52 वीक हाई की बात करें तो ये 1313 है. जबकि, इसके 52 वीक लो की बात करें तो ये 586 है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें: Multibagger Stock: 6 महीने में 1 हजार का बना दिया 6 करोड़, अभी भी अपनी सही कीमत से बहुत नीचे ट्रेड हो रहा है ये मल्टीबैगर शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
त्योहारी सीजन में होगी धनवर्षा, 7 लाख करोड़ के पार पहुंचेगा देश का कारोबार
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
गलती सुधारकर रिवाइज्ड ITR भरा तो लगी 3.99 लाख की पेनल्टी, फिर क्या हुआ?
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर
RBI ने बैंकों के लिए लागू किया नया नियम, क्या आपके अकाउंट पर पड़ेगा असर

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget