एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: 6 महीने में 1 हजार का बना दिया 6 करोड़, अभी भी अपनी सही कीमत से बहुत नीचे ट्रेड हो रहा है ये मल्टीबैगर शेयर

अगर आपने 21 जून 2024 को इस कंपनी के 300 शेयर लिए होते, तो उनकी कीमत 1059 रुपये होती. लेकिन, आज उन्हीं 300 शेयरों की कीमत 6 करोड़ 79 लाख 59 हजार 900 रुपये होती.

भारतीय शेयर बाजार में ऐसे कई मल्टीबैगर स्टॉक हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को छप्परफाड़ पैसा दिया है. कुछ स्टॉक तो ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ ही महीनों में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है. चलिए, आज आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताते हैं जिसने सिर्फ 6 महीने में एक हजार के निवेश को 6 करोड़ रुपये बना दिया. सबसे बड़ी बात कि यह शेयर अभी भी अपने फेयर वैल्यू से बहुत नीचे ट्रेड हो रहा है.

1 हजार का बना दिया 6 करोड़

हम जिस कंपनी के शेयर की बात कर रहे हैं वह 21 जून 2024 को 3.53 रुपये का था. लेकिन, आज इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 2 लाख 26 हजार 533 रुपये है. इस मल्टीबैगर शेयर वाली कंपनी का नाम है एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (Elcid Investments Ltd). अगर, आपने 21 जून 2024 को इस कंपनी के 300 शेयर लिए होते, तो उनकी कीमत 1059 रुपये होती. लेकिन, आज उन्हीं 300 शेयरों की कीमत 6 करोड़ 79 लाख 59 हजार 900 रुपये होती.

अपनी बुक वैल्यू से कम कीमत पर हो रहा ट्रेड

एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड (Elcid Investments Ltd) का शेयर भले ही भारतीय शेयर बाजार का सबसे महंगा शेयर हो, लेकिन इसके बाद भी यह अभी अपनी फेयर वैल्यू से नीचे ट्रेड हो रहा है. दरअसल, कंपनी के शेयर की बुक वैल्यू की बात करें तो ये 6 लाख 85 हजार 220 रुपये है. जबकि, आज यानी बुधवार को बाजार बंद होते-होते एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के एक शेयर की कीमत 2 लाख 26 हजार 533 रुपये थी.

कंपनी के मार्केट कैप की बात करें तो यह 4,531 करोड़ रुपये है. जबकि, स्टॉक पीई 18.8 है. शेयर का आरओसीई 2.02 फीसदी है और कंपनी का आरओई 1.53 फीसदी है. एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के फेस वैल्यू की बात करें तो यह 10 रुपये है. वहीं, इस शेयर के 52 वीक हाई की बात करें तो यह 3 लाख 32 हजार 400 रुपये है.

शेयर की कीमत इतनी ज्यादा कैसे बढ़ी थी

दरअसल, एल्सिड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड में ये शानदार तेजी BSE और NSE की तरफ से आयोजित इंवेस्टर होल्डिंग कंपनियों में प्राइस डिस्कवरी के लिए एक स्पेशल कॉल ऑक्शन के चलते हुई थी.

ये भी पढ़ें: Multibagger Stock: मिल गया एल्सिड इन्वेस्टमेंट का जुड़वा भाई, एक साल में 10 हजार को बना दिया 1 करोड़ से ज्यादा

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
LPG Price Today: 14 जुलाई को बदले या नहीं गैस सिलेंडर के दाम? बुकिंग से पहले जान लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Petrol- Diesel Price Today: कच्चा तेल 8% से ज्यादा उछला, फिर आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानें आज का ताजा रेट
Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
IND vs ENG: 126 गेंद में दोहरा शतक जड़ने वाला बल्लेबाज OUT, दिनेश कार्तिक ने चुनी पहले ODI की प्लेइंग-11
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
राम मंदिर के बाद अब राजस्थान के बूटाटी धाम में करोड़ों का घोटाला! जांच में 22.74 करोड़ की गड़बड़ी
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget