एक्सप्लोरर

Karnataka Budget 2023: महंगी हुई शराब... सरकारी खजाने में 36 हजार करोड़ भरेंगे पीने वाले, यहां बढ़ने वाला है भाव

Liquor Price Hike: शराब पर सरकारें भारी-भरकम टैक्स वसूलती है और यह रेवेन्यू के सबसे प्रमुख स्रोतों में से एक साबित होती है... इसी कारण शुल्क को फिर से बढ़ाया गया है...

शराब भले ही पीने वालों की सेहत के लिए ठीक नहीं हो, लेकिन सरकारी खजाने की सेहत का यह खूब ख्याल रखती है. इससे मिलने वाले शुल्क से सभी सरकारों को मोटी कमाई होती है और यह उनके लिए रेवेन्यू के सबसे प्रमुख स्रोतों में एक साबित होती है. यही कारण है कि कर्नाटक सरकार ने यहां से और पैसे जुटाने का इरादा बना लिया है.

बजट में किया गया ये प्रस्ताव

कर्नाटक की नई सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को नया बजट पेश किया. उन्होंने बजट पेश करते हुए भारत निर्मित अंग्रेजी शराब यानी आईएमएफएल पर एक्साइज ड्यूटी में 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा. यह बढ़ोतरी का प्रस्ताव आईएमएफएल के सभी 18 स्लैब के लिए है. इसका मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में कर्नाटक के शराब के शौकीनों को अपना शौक पूरा करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे.

महंगा हो जाएगा बीयर पीना

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने प्रस्तावित बदलावों के तहत बीयर पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ाकर 185 फीसदी करने का सुझाव दिया. अभी कर्नाटक में बीयर पर 175 फीसदी की दर से एक्साइज ड्यूटी लागू है. सिद्धरमैया का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी में ताजी बढ़ोतरी के बाद भी कर्नाटक में शराब की कीमतें पड़ोसी राज्यों की तुलना में कम ही रहने वाली हैं.

इतना रेवेन्यू जुटाने का टारगेट

वहीं इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार का खजाना खूब भरने वाला है. ताजे बजट में एक्साइज डिपार्टमेंट के लिए रेवेन्यू कलेक्शन के टारगेट को बढ़ाया गया है. प्रस्ताव के हिसाब से एक्साइज डिपार्टमेंट को 2023-24 में 36 हजार करोड़ रुपये का रेवेन्यू कलेक्ट करना है.

टूट गए शराब कंपनियों के शेयर

कर्नाटक शराब कंपनियों के लिए प्रमुख बाजारों में एक है. खासकर बीयर कंपनियों के लिए कर्नाटक बड़ा बाजार है और कुल खपत में 15 फीसदी तक का योगदान देता है. ऐसे में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के प्रस्ताव से शराब कंपनियों के शेयर टूट गए. शुक्रवार के कारोबार में इन शेयरों में साढ़े 4 फीसदी तककी गिरावट आई. सबसे ज्यादा 4.38 फीसदी की गिरावट सोम डिस्टिलर्स के शेयरों में आई. इसी तरह यूनाइटेड ब्रेवरीज में 2.13 फीसदी, यूनाइटेड स्पिरिट्स में 2.21 फीसदी और रेडिको खेतान में 2.58 फीसदी की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें: अगर हो जाए ये काम तो 15 रुपये लीटर हो जाएगा पेट्रोल का दाम, जानिए कितना सही है गडकरी का फॉर्मूला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
मूकबधीर को शख्स ने दी लिफ्ट, मदद पाकर भावुक हुआ और कसकर लगाया गले- वीडियो वायरल
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
HDMI 2.1, USB-C और Display Port में क्या अंतर, जानें मॉनिटर के लिए कौन-सा होता है बेहतर?
Embed widget