एक्सप्लोरर

JSW Cement IPO: आ गया अपडेट, 4000 करोड़ का आईपीओ लाने वाली है जेएसडब्ल्यू सीमेंट, यहां जानें डिटेल्स

JSW Cement Share: करीब 23 बिलियन डॉलर साइज वाला जेएसडब्ल्यू समूह 2020 से ही अपनी सीमेंट कंपनी का आईपीओ लाने की तैयारी में है. हालांकि कोरोना के चलते कंपनी ने योजना टाल दी थी...

कुछ समय की नरमी के बाद आईपीओ बाजार में गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं. अभी का हाल ऐसा है कि कोई सप्ताह ऐसा नहीं गुजर रहा, जिसमें दो-चार नए आईपीओ लॉन्च नहीं हो रहे हों. सीधे आम लोगों से फंड जुटाने के लिए लगातार कई कंपनियां बाजार में एंट्री ले रही हैं और अब उन कंपनियों में एक नया नाम जुड़ने वाला है जेएसडब्ल्यू सीमेंट का.

जल्द जमा होगा आईपीओ का ड्राफ्ट

जेएसडब्ल्यू ग्रुप की सीमेंट कंपनी जल्दी ही अपना आईपीओ लेकर आने वाली है. कंपनी ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट का आईपीओ अगले कुछ महीनों के दौरान लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने आईपीओ के लिए ड्राफ्ट पेपर पर काम शुरू कर दिया है और एक बार पेपर तैयार हो जाने के बाद आईपीओ के डीआरएचपी को मंजूरी के लिए बाजार नियामक सेबी के पास जमा करा दिया जाएगा.

आईपीओ का अनुमानित आकार

जेएसडब्ल्यू सीमेंट लिमिटेड के मैनेजिंग डाइरेक्टर पार्थ जिंदल ने हाल ही में लाइव मिंट को दिए एक इंटरव्यू में आईपीओ को लेकर जानकारियां दी. बकौल पार्थ जिंदल, उसके समूह की सीमेंट कंपनी के आईपीओ का साइज करीब 4000 करोड़ रुपये का हो सकता है. कंपनी की योजना साल 2024 में अपना मेडन ऑफर लाने की है.

इतनी हिस्सेदारी बेचेंगे कंपनी के प्रमोटर

पार्थ जिंदल ने बताया कि उनकी कंपनी आईपीओ से 3,500-4000 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि पहले चरण में कंपनी के प्रमोटर्स 10 से 15 फीसदी हिस्सेदारी को बेचेंगे. उसके बाद सेबी के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए दूसरे चरण में 25 फीसदी हिस्सेदारी कम करने की शर्त को पूरा कर लिया जाएगा. दूसरा चरण आईपीओ के बाद अगले दो साल में पूरा हो सकता है. बकौल पार्थ, दो चरणों से उनकी कंपनी को पर्याप्त फंड मिल जाएंगे, जो कंपनी की ऑर्गेनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी है.

इस कारण टल गई थी योजना

जेएसडब्ल्यू समूह के पास अभी करीब 23 बिलियन डॉलर का कारोबारी साम्राज्य है. समूह ने अपनी सीमेंट कंपनी का आईपीओ लाने की तैयारी साल 2020 में पहली बार शुरू की थी. बाद में कंपनी ने कोरोना महामारी के चलते आपूर्ति श्रृंखला में आए व्यवधान जैसे संकटों को देखते हुए आईपीओ की योजना को दिसंबर 2022 तक के लिए टाल दिया था.

बाजार का सुधरा हुआ है माहौल

हालांकि कंपनी ने अभी तक आईपीओ की अपनी योजना को ठंडे बस्ते से बाहर नहीं किया थ, लेकिन कंपनी अब इस काम को और टालने के मूड में नहीं है. बाजार का माहौल भी काफी सुधरा हुआ है और हाल-फिलहाल में आईपीओ लाने वाली कई कंपनियों ने बाजार में शानदार प्रदर्शन किया है. आने वाले दिनों में टाटा समूह का करीब 2 दशक में पहला आईपीओ आने वाला है. कुल मिलाकर बाजार का मूड सुधरा हुआ है. जेएसडब्ल्यू सीमेंट की योजना है कि अगले छह महीने में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा करा दे. कंपनी की योजना अगले साल लोकसभा चुनाव के बाद बाजार में लिस्टिंग की है. अगला लोकसभा चुनाव मई 2024 में होने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें: पहली तिमाही के जीडीपी डेटा के बाद अब मूडीज ने दी खुशखबरी, बढ़ाकर इतना कर दिया अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?
सपनों का शहर या खर्चों की भट्टी? दिल्ली के PG-फ्लैट में रहने वाले युवाओं की हर महीने कितनी ढीली होती है जेब?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget