एक्सप्लोरर

Job Rejection: नौकरी का एप्लीकेशन 3 मिनट में हो गया रिजेक्ट, आखिर कौन ले रहा इतनी जल्दी निर्णय

Job Search: नौकरी के लिए अप्लाई करने वाला ने दावा किया कि उसे मात्र 3 मिनट में कंपनी की तरफ से 2 ईमेल आ गए. यह काम किसी इंसान का नहीं हो सकता.

Job Search: नौकरी की तलाश के लिए हम सभी बहुत मेहनत करते हैं. एक अच्छा सा सीवी तैयार करो, कवर लेटर बनाओ और फिर अलग-अलग पोर्टल एवं सोर्स से अपने मतलब की नौकरी तलाशने बैठो. इतनी सब तैयारी के बाद अगर आप किसी नौकरी के लिए अप्लाई करें और चंद मिनटों में ही पता लग जाए कि एप्लीकेशन रिजेक्ट हो गया है तो क्या इस बात पर आपको भरोसा होगा. कुछ ऐसा ही हुआ है एक व्यक्ति के साथ जिसने नौकरी के लिए अप्लाई किया और मात्र 3 मिनट में उसकी एप्लीकेशन रिजेक्ट कर दी गई. इसके बाद से नौकरी की प्रक्रिया पर सवालिया निशान लग गए हैं. इस घटना के बाद लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि सीवी को किसी इंसान ने देखा या फिर नौकरी का प्रोसेस भी किसी चैट बॉट के हवाले कर दिया गया है.

अप्लाई करने वाले का दावा बॉट ने किया यह काम 

इस शख्स ने अपनी आप बीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर लिखी है. उन्होंने बताया कि नेशनल ग्रिड की इस नौकरी के लिए उन्होंने घंटों की तैयारी के बाद अप्लाई किया था. हालांकि, वह मात्र 3 मिनट में हुए रिजेक्शन से हैरान रह गए. उन्होंने दावा किया कि यह काम बॉट ने किया था. उन्होंने अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि ब्रिटेन में नौकरियों की हालिया स्थिति से उन्हें प्रेम हो गया है. मैं हैरान हूं कि कोई कंपनी इतने आनन-फानन में किसी एप्लीकेशन पर फैसला कैसे ले सकती है. उन्होंने कंपनी की तरफ से आए दो ईमेल की फोटो भी पोस्ट की है. 

मात्र 3 मिनट में आए कंपनी की तरफ से 2 मेल 

उन्होंने लिखा कि पहले एक मेल 10:37 पर आया, जिसमें लिखा था कि हम आपकी एप्लीकेशन को रिव्यू कर रहे हैं और आपको 14 दिन के अंदर जवाब दे देंगे. इसके 3 मिनट बाद ही 10:40 पर दूसरा ईमेल आ गया, जिसमें लिखा था कि एप्लीकेशन के लिए धन्यवाद. ध्यान से पढ़ने के बाद हमने निर्णय लिया है कि फिलहाल आपकी एप्लीकेशन आगे के प्रोसेस के लिए नहीं बढ़ाई जा रही है. नेशनल ग्रिड कैरियर्स में रुचि दिखाने के लिए आपका धन्यवाद.

सोशल मीडिया पर हो रही कंपनी की निंदा 

इस पोस्ट पर कई तरह के कमेंट आए हैं. एक यूजर ने लिखा कि मैंने भी एक नौकरी के लिए 35 मिनट तक फॉर्म भरा और सीवी अपलोड की. मैंने जैसे ही अप्लाई किया तुरंत ही जवाब आ गया कि आप इस नौकरी के लिए फिट नहीं हैं. मेरे पास उस तरह की नौकरी का 15 साल का अनुभव था. एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं एचआर में काम करता हूं. हम कभी भी किसी को इतनी जल्दी जवाब नहीं भेजते. इस तरह से रिजेक्ट होना दर्दनाक है.

ये भी पढ़ें 

Sundar Pichai: फोकस काम पर रखें राजनीति पर नहीं, सुंदर पिचई कर्मचारियों पर हुए सख्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
बैंक पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर, BPS ने की DA-DR और एरियर जारी करने की मांग
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
8th Pay Commission: कितनी बढ़ेगी सैलरी, बेसिक पे या अलाउंस में से क्या बेहतर?
Explained: SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
SIP के 'साइलेंट नुकसान' क्या हैं? निवेश के पहले एक्सपर्ट्स से 5 उपाय जान लें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें
UPI के किन लेनदेनों पर आ सकता है नोटिस, कैश ट्रांसफर के नियम समझें

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
Embed widget