एक्सप्लोरर

Sundar Pichai: फोकस काम पर रखें राजनीति पर नहीं, सुंदर पिचई कर्मचारियों पर हुए सख्त

Google Employees: गूगल मैनेजमेंट ने हालिया प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. सुंदर पिचई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि ऑफिस में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए.

Google Employees: गूगल के कुछ कर्मचारियों द्वारा हाल ही में ऑफिस के अंदर धरना दिया था. उन्होंने गूगल क्लाउड के सीईओ के दफ्तर पर 8 घंटे के लिए कब्जा कर लिया था. बाद में पुलिस बुलाकर इन सभी को गिरफ्तार करना पड़ा था. इस घटना पर गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचई (Sundar Pichai) काफी खफा हो गए हैं. उन्होंने कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह इस तरह का व्यवहार बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे. सुंदर पिचई ने कहा कि कर्मचारियों का फोकस काम पर होना चाहिए कुछ लोगों के ऐसे व्यवहार से अन्य सभी कर्मचारियों पर प्रभाव पड़ता है. 

ऑफिस में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए

सुंदर पिचई ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि ऑफिस को पर्सनल प्लेटफॉर्म नहीं बनाया जाना चाहिए. आप लोग अपना फोकस काम पर रखें और प्रोडक्ट्स बनाने पर ध्यान दें. हम बिजनेस करते हैं. आप अपने साथियों को असुरक्षित महसूस नहीं करा सकते. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि ऑफिस में राजनीति पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. हम एक कंपनी के तौर पर बेहद महत्वपूर्ण समय में हैं. दरअसल, गूगल इस समय एक कठिन दौर से गुजर रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सेक्टर में कंपनी पिछड़ती दिखाई दे रही है.

इजराइल के साथ प्रोजेक्ट बंद करने की थी मांग  

गूगल के ऑफिस में पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. कंपनी का टॉप मैनेजमेंट ऐसी घटनाओं के चलते हो रही बदनामी से खफा हो गया है. गूगल लंबे समय से कई सरकारों के साथ काम करती रही है. हालिया प्रदर्शन में कंपनी के कुछ कर्मचारियों की मांग थी कि गूगल को इजराइल सरकार और सेना के साथ चल रहे क्लाउड प्रोजेक्ट बंद कर देने चाहिए. 

गूगल ने 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

गूगल मैनेजमेंट ने विरोध प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए 28 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है. कंपनी के 9 कर्मचारी गिरफ्तार भी किए गए थे. गूगल ने इस घटना के बाद कर्मचारियों को भेजे ईमेल में कहा है कि इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त के लायक नहीं है. कंपनी इसे गंभीरता से ले रही है. हमारे ज्यादातर कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं. मगर, कुछ लोगों का व्यवहार चिंताजनक है. अगर आप भी उन चंद कर्मचारियों में शामिल हैं, जो ऐसा कुछ सोच रहे हैं तो आपको दोबारा से सोचने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें 

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए शेयरहोल्डर्स को कितना फायदा होगा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे
Home Loan Tips: होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
होम लोन लेने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करें, वरना बढ़ सकता है ब्याज का बोझ
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम
बच्चों को पैसे की अहमियत कैसे सिखाएं? फाइनेंस एक्सपर्ट ने बताए 5 आसान तरीके, जो जिंदगीभर आएंगे काम

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget