एक्सप्लोरर

Jio Financial Services: सेंसेक्स में तीन दिन तक और शामिल रहेगा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, शेयरों में जोरदार उछाल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अगले तीन कारोबारी दिनों तक सेंसेक्स में और शामिल रहेगा. इसके शेयरों में आज लगातार पांचवे दिन लोअर सर्किट लगा था पर अब इसमें जोरदार तेजी देखी जा रही है.

Jio Financial Services: रिलायंस इंडस्ट्रीज से डीमर्ज होकर अलग हुई कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज अगले तीन कारोबारी दिनों तक सेंसेक्स में और शामिल रहेगी. आज ये स्टॉक सेंसेक्स से बाहर होना था, हालांकि इसे सेंसेक्स से बाहर होने की तारीख तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गई है. बीएसई इंडिया ने ये फैसला लिया है.

बीएसई पर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर आया जियो फाइनेंशियल का शेयर

वहीं जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर सेंसेक्स पर आज भी 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर बना हुआ था पर इस समय शेयर बाजार में बीएसई पर JIO FIN का शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 220 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा है.

BSE ने लिया फैसला

अपनी लिस्टिंग के बाद से लगातार जियो फाइनेंशियल 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर बना हुआ था और आज सुबह ओपनिंग के समय इसमें लोअर सर्किट लगा था. हालांकि, 12.06 मिनट पर इसके शेयर 4.90 फीसदी की बढ़त के साथ 223.90 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. बीएसई इंडाइसेज ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि वैसे तो शुरुआती 3 दिनों के बाद जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में लोअर सर्किट नहीं लगना चाहिए था पर ये 3 दिन के बाद भी इसी निचले दायरे में कारोबार कर रहा है. लिहाजा इसे सेंसेक्स और अन्य सूचकांकों से हटाने का फैसला 3 दिनों के लिए टाला जा रहा है.

31 अगस्त तक सेंसेक्स और अन्य सूचकांक में शामिल रहेगा जियो फाइनेंशियल सर्विसेज

अब नए बदलावों के बाद जेएसएफएल के शेयर सभी एसएंडपी बीएसई सूचकांकों पर 30 अगस्त तक बने रहेंगे और 31 अगस्त को इनसे बाहर होंगे. निफ्टी की ओर से भी इसको बाहर करने का फैसला टाले जाने की उम्मीद बन रही है.

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में गिरावट क्यों बनी

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के स्टॉक में ट्रेडिंग वॉल्यूम काफी ज्यादा था, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 20 करोड़ से ज्यादा शेयरों का आदान-प्रदान हुआ जो कि गुरुवार के 28 मिलियन शेयरों की संख्या से लगभग सात गुना ज्यादा है. ये देखते हुए कि जियो फाइनेंशियल इंडेक्स का हिस्सा नहीं बना रह सकता है और आखिरकार बाहर हो जाएगा. पैसिव फंड अपने पोर्टफोलियो को एडजस्ट करने के लिए इसमें भारी बिकवाली कर रहे हैं लिहाजा इसके शेयरों में बिकवाली का दौर बरकरार देखा जा रहा था.

ये भी पढ़ें

भारत-अमेरिका के बीच 26 अगस्त को अहम बैठक, व्यापारिक खरीद-खनिज सप्लाई व लैपटॉप आयात पर लगाम पर होगी चर्चा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
FD Rates: आम जनता को 8.25%, सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा 8.50% का ब्याज
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
आपके पास बैंक से आया मैसेज असली है या फर्जी, कैसे पता करें? इन टिप्स पर दें ध्यान
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द
Chating के साथ पेमेंट, WhatsApp ने बढ़ाया PhonePe-Google Pay का सिरदर्द

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget