एक्सप्लोरर

Jio Financial Services Share: तूफानी रफ्तार पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर! 5 फीसदी का अपर ​सर्किट 

Jio Financial Services Share Price: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर पिछले दो दिनों से लगातार तेजी में हैं. मंगलवार को यह स्टॉक 4.31 फीसदी चढ़कर बंद हुआ था. 

Jio Financial Services Share: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में आज भी फिर जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के स्टॉक ने बुधवार को बाजार (Stock Market) खुलते ही 5 फीसदी का अपर सर्किट लगाया है. यह 30 अगस्त को 231.25 रुपये प्रति शेयर पर था. वहीं मंगलवार को भी बाजार के बंद होने तक इसके शेयर 4.31 फीसदी अप थे. 

मंगलवार को आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की प्रमोटर ईकाई जामनगर यूटिलिटीज एंड पावर ने 208 से 211 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 5 करोड़ शेयर्स खरीदे हैं. इससे पहले नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज को लेकर एक और बड़ी डील हुई थी. 

मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार 25 अगस्त 2023 को बल्क डील में जियो फाइनेंशियल (Jio Financial Services) के 3.72 करोड़ शेयर्स 202.8 रुपये के भाव पर खरीदे थे. ऐसे में जियो फाइनेंशियल सर्विस के स्टॉक में ​पिछले दो दिनों से तेजी जारी है. आज इसके स्टॉक ने 5 फीसदी का अपर सर्किट लगाया है. 

पिछले पांच दिनों से स्टॉक में तेजी 

जियो फाइनेंशियल ​सर्विसेज के शेयर में जोरदार तेजी पिछले पांच दिनों से देखी जा रही है. कंपनी का स्टॉक 24 अगस्त 2023 से लेकर 30 अगस्त 2023 तक 8.34 फीसदी का रिटर्न दे चुका है. 21 अगस्त को लिस्टिंग के बाद यह दूसरा मौका है जब कंपनी ने अपर ​सर्किट लगाया है. 

कौन सा कारोबार करेगा जियो फाइनेंशियल सर्विस?

28 अगस्त 2023 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ग्लोबल कंपनियों के साथ मिलकर लाइफ, जनरल, हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट पेश करेगी. अंबानी ने कहा कि जियो फाइनेंशियल से 142 करोड़ भारतीयों को लाभ ​मिलेगा. हालांकि एजीएम में एलान के बाद इसके स्टॉक में गिरावट हुई थी, लेकिन मंगलवार को शेयर 4.31 फीसदी और आज के दिन 5 फीसदी शेयर चढ़े हैं. 

ये भी पढ़ें 

Amazon CEO Warns Employees: अमेजन के सीईओ ने जारी की बड़ी चेतावनी, ये काम कर लें एंप्लाइज वरना चली जाएगी नौकरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget